फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए क्या है रुद्राक्ष धारण करने के नियम

Thu, 05 Nov 2020 04:14 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 05 Nov 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
Benefits importance and rules of wearing Rudraksha in hindi
rudraksha

हिंदू धर्म में रुद्राक्ष के मनके को बहुत पवित्र माना जाता है। रुद्राक्ष का आध्यात्मिक और ज्योतिष महत्व होता है। रुद्राक्ष को स्वयं भोलेनाथ का स्वरुप माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव के आंसू से हुई थी। रुद्राक्ष पर पड़ी लाइने उसे कई हिस्सों में विभाजित करती हैं, जिससे ये जाना जाता है कि कौन सा रुद्राक्ष कितने मुखी है।1 से लेकर 21 मुखी तक के रुद्राक्ष पाए जाते हैं। रुद्राक्ष पहनने से शारीरिक लाभ के साथ मानसिक लाभ भी मिलते हैं। रुद्राक्ष का उल्लेख पौराणिक कथाओं और शास्त्रों में भी मिलता है, लेकिन इसे धारण करते समय किसी विशेषज्ञ से उचित सलाह ले लेनी चाहिए। ताकि इससे आपको पूरा लाभ प्राप्त हो सके।

Benefits importance and rules of wearing Rudraksha in hindi
रुद्राक्ष धारण करने के नियम (प्रतीकात्मक तस्वीर)

रुद्राक्ष धारण करने के नियम-

  • रुद्राक्ष को हमेशा अपने पैसे से ही खरीदे क्योंकि दूसरों से पैसों से खरीदा गया रुद्राक्ष आपको फायदा नहीं पहुंचाता है।
  • रुद्राक्ष धारण करने के लिए सावन या फिर शिवरात्रि का दिन श्रेष्ठ माना जाता है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समपर्पित है, इसलिए आप सोमवार को भी रुद्राक्ष धारण कर सकते हैं।
  • किसी ज्योतिष की सलाह से अपनी कुंडली आदि की जांच करवाने के पश्चात ही रुद्राक्ष धार करें। इससे आपको पता रहेगा कि यह आपके ऊपर किस तरह का प्रभाव डालेगा। 
  • रुद्राक्ष को विधिवत् पूजा करने के बाद मंत्रों से अभिमंत्रित करने के बाद ही पहनें।
  • रुद्राक्ष बहुत पवित्र होता है। इसे गंदे हाथों से न छुएं।
  • रुद्राक्ष धारण किया है तो मांस मदिरा का त्याग कर देना चाहिए।
  • अगर आपने कही से ताजा रुद्राक्ष (फल से निकाला गया) लिया है तो पहले उसे तेल में ड़ुबा देना चाहिए।
  • रुद्राक्ष धारण करने वाले व्यक्ति को प्रतिदिन भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए।
  • रुद्राक्ष धारण करने वाले जातक को अपना आचरण सही रखना चाहिए।
     
Benefits importance and rules of wearing Rudraksha in hindi
रुद्राक्ष धारण करने के स्वास्थ्य फायदे (प्रतीकात्मक तस्वीर)

रुद्राक्ष धारण करने के स्वास्थ्य फायदे

  • ज्योतिष या धार्मिक नहीं बल्कि विज्ञान भी यह मान चुका है कि रुद्राक्ष को धारण करने से मानसिक और शारीरिक लाभ मिलते हैं।
  • रुद्राक्ष को हृदय पर धारण करने से यह आपके हृदय की सेहत को फायदा पहुंचाता है।
  • हाई बल्डप्रेशर और तनाव को कम करने में भी रुद्राक्ष फायदेमंद है।
  • रुद्राक्ष धारण करने से ऊर्जा और शक्ति का अनुभव होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Benefits importance and rules of wearing Rudraksha in hindi
रुद्राक्ष धारण करने के लाभ (प्रतीकात्मक तस्वीर)

रुद्राक्ष धारण करने के लाभ 

  • धारण करने से मां महालक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहती है। जिससे आपको धन लाभ होता है।
  • जातक को अपने जीवन में सभी प्रकार की सुख-सुविधाएं प्राप्त होती है।
  • रुद्राक्ष धारण करने के व्यक्ति के पापकर्म नष्ट हो जाते हैं। 
  • आपके मन की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
  • ग्रहों के कमजोर स्थिति में होने के कारण व्यक्ति को कभी-कभी अपनी जिंदगी में बहुत सारी परेशानियों का एक के बाद एक सामना करना पड़ता है। जो लोग ग्रहों से पीड़ित हैं उन्हें रुद्राक्ष पहनने से बहुत लाभ मिलता है। रुद्राक्ष ग्रहों के बुरे प्रभाव से मुक्ति दिलाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed