शनि देव की वक्र दृष्टी से हर व्यक्ति डरता है, लेकिन शनिदेव न्याय के देवता हैं वे केवल बुरे कर्म करने वालों को ही दंड देते हैं लोग शनिदेव की वक्र दृष्टि से बचने और उनकी कृपा दृष्टि पाने के लिए कई उपाय करते हैं। लेकिन हनुमान जी की पूजा करने से भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं। हनुमान भक्तों पर भी शनिदेव अपनी कृपा दृष्टि करते हैं। जानते हैं कि हनुमान जी की पूजा करने से कैसे प्रसन्न होते हैं, शनिदेव
{"_id":"5f2fa6088ebc3e4adc0e4cf5","slug":"astrology-worship-hanuman-to-avoid-the-sight-of-shani-dev","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए करें हनुमान जी की पूजा","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए करें हनुमान जी की पूजा
Sun, 09 Aug 2020 01:14 PM IST
Shashi Shashi
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Sun, 09 Aug 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
shanidev
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनुमान जी
कथा के अनुसार जब हनुमान जी माता सीता को ढूंढते हुए लंका पहुचें तो उन्होंने देखा कि रावण के कारागार में शनिदेव कैद हैं, जब हनुमान जी ने उनसे पूछा तो शनिदेव ने बताया कि रावण ने कई ग्रहों को कैद कर लिया है और उन्हें भी बंदी बना लिया है। तब हनुमान जी ने शनिदेव को रावण के बंदीगृह से आजाद किया था। इससे प्रसन्न होकर शनिदेव ने वरदान दिया कि जो भी हनुमान जी की पूजा करेगा उस पर मेरी कृपा होगी। इसलिए हनुमान जी की पूजा करने से भी शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है। जानते हैं कि शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए हनुमान जी को क्या अर्पित करना चाहिए।
भगवान हनुमान
- फोटो : Pixabay
- लगातार दस शनिवार तक एक लोटे के पात्र में जल में सिंदूर मिलाकर प्रातःकाल के समय किसी मंदिर में जाकर हनुमान जी को चढ़ाएं। और गुड़ का भोग लगांए, ऐसा करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होगी।
- शनिदेव की वक्रदृष्टि से बचने के लिए हर शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।
- शनिवार के दिन हनुमान जी का मंत्र श्रीहनुमते नम: सुबह उठकर स्नानादि करके इस मंत्र का जाप करें।
- शनिवार या मंगलवार के दिन हनुमान जी को चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर चढ़ाए, इससे हनुमान जी के साथ शनिदेव की कृपा भी प्राप्त होती है।
- अगर आप शनि दोष से पीड़ित हैं तो हनुमान जी को केले का भोग लगाएं। यह कार्य आपको नियमित रूप से दस शनिवार तक करना है।