मेष राशि वालों के लिए यह रत्न पहनना होता है शुभ, दूर होता है दुर्भाग्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि वाले लोगों के लिए हीरा पहनना बहुत भाग्यशाली होता है। मेष राशि के जिन लोगों कि कुंडली में किसी भी तरह के बुरे प्रभाव हैं, उन्हें हीरा धारण करना चाहिए। इससे कुंडली के बुरे प्रभाव दूर होते हैं और बिगड़े काम बनने लगते हैं। हीरा पहनने से मेष राशि के जातको की इच्छाएं पूर्ण होने के योग भी बनने लगते हैं।
मेष राशि के जातकों के लिए जन्म के अनुसार भाग्यशाली रत्न हीरा माना गया है, लेकिन इस राशि के पुरुषो के लिए बैरुज, ब्लडस्टोन, पुखराज, नीलम और सूर्यकांत मणि भी धारण करना भी शुभ रहता है। इन्हें पहनने से भी लाभ मिलता है।
अब बात करेंगे मेष राशि की महिलाओं के लिए भाग्यशाली रत्न की, वैसे को मेष राशि की महिलाओं के लिए भी हीरा ही सबसे श्रेष्ठ रहता है, महिलाओं को जो हीरे के आभूषण नों में धारण करना चाहिए । तो यह उनके लिए और भी ज्यादा लाभदायी होता है। वहीं अन्य रत्नों में मेष राशि की महिलाएं बैरुज, ब्लडस्टोन, पुखराज, नीलम और सूर्यकांत मणि भी धारण करके लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
जिन लोगों की चंद्र राशि मेष हो, उनके लिए मूंगा को भी धारण करना भी शुभ होता है। 3 कैरेट का मूंगा सोने या चांदी की अंगूठी बनवा कर अनामिका उंगली में धारण कर सकते हैं। इसे धारण करने से कार्यों में आने वाली रुकावटें दूर होती हैं। इससे निकलने वाली किरणों से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।