फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Astrology: मीन राशि में गुरु, शुक्र और मंगल का त्रिग्रही योग, इन राशि वालों को होगा फायदा

Thu, 19 May 2022 07:10 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 19 May 2022 07:10 AM IST
विज्ञापन
astrology trigrahi yog in pisces these zodiac sign benefits
astrology

वैदिक ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन और एक राशि में दो ग्रहों के युति का विशेष महत्व होता है। जब भी दो ग्रहों की युति होती है तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के ऊपर होता है। इसके आलावा राशि में तीन ग्रहों का एक साथ आना त्रिग्रही योग कहलाता है। दरअसल गुरु के स्वामित्व वाली मीन राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। मीन राशि में त्रिग्रही योग से कुछ राशि के जातकों पर इसका शुभ प्रभाव पड़ेगा। वैदिक पंचांग के अनुसार 17 मई को पराक्रमी ग्रह मंगल मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इसके पहले इस राशि में देवगुरु वृहस्पति और सुख-वैभव प्रदान करने वाले शुक्र ग्रह विराजमान है। शुक्र, गुरु और मंगल ग्रह के मीन राशि में होने पर त्रिग्रही योग बन रहा है जिसक चलते कुछ राशियों पर प्रभाव पड़ेगा।



astrology trigrahi yog in pisces these zodiac sign benefits
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि
वृषभ राशि शुक्र ग्रह की स्वराशि है। इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह लाभ स्थान में मौजूद है। मीन राशि में त्रिग्रही योग से आपके लिए अच्छे और शुभ योग बन रहे हैं। नौकरी में प्रमोशन और धन लाभ के संकेत है। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो उसमें सफलता जरूर मिलेगी। उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे और सहयोग भी मिलेगा। रोजगार की दिशा में किया गया हर प्रयास सफल रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी।
astrology trigrahi yog in pisces these zodiac sign benefits
Gemini - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को त्रिग्रही योग से भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आपके लिए वैवाहिक जीवन और व्यापार में सुख-समृद्धि का सूचक है। पैतृक संपत्ति से आपको अच्छा खासा मुनाफा मिलने के संकेत है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी प्रभाव बेहतरीन रहेगा। आय के साधन बढ़ेंगे काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने के योग है। वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ही ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
astrology trigrahi yog in pisces these zodiac sign benefits
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
आपके लिए लाभ की स्थिति बनने के पूरे योग है। अचानक आपको धन लाभ की प्राप्ति होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपके लिए सुख और ऐशोआराम में वृद्धि होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। उच्चाधिकारियों से संबंध बढेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। अपनी ऊर्जाशक्ति के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त करेंगे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed