अक्सर कई लोगों के बने हुए काम बिगड़ जाते हैं। ऐसे में जीवन में उनको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस वजह से वो डिप्रेशन जैसी दिक्कतों का शिकार हो जाते हैं। उनकी बुरी किस्मत उनका पीछा नहीं छोड़ती है। जीवन के कई महत्वपूर्ण पड़ाव पर उन लोगों को धन संबंधी हानि होती है। ज्योतिष मान्यता के अनुसार इसके पीछे की मुख्य वजह व्यक्ति के कुंडली में मौजूद ग्रह नक्षत्र हैं। वहीं दूसरी तरफ ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कई उपायों का जिक्र किया गया है, जिनको करने से व्यक्ति के कुंडली में मौजूद दोष खत्म हो जाते हैं और उसका दुर्भाग्य सौभाग्य में बदल जाता है। उसके सभी बिगड़े हुए काम बनने लगते हैं। जीवन में सकारात्मकता आती है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा दृष्टि उस व्यक्ति पर होने लगती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में, जिनको करने से व्यक्ति का दुर्भाग्य सौभाग्य में बदल जाता है।
Astrology Tips: दुर्भाग्य से सौभाग्य में बदल जाएगी किस्मत, बस करने होंगे ये छोटे से काम
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन