फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Venus planet: शुक्र ग्रह के कमजोर होने से होती है धन हानि, जानिए इसे मजबूत बनाने के उपाय

Mon, 11 Oct 2021 07:36 AM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 11 Oct 2021 07:36 AM IST
विज्ञापन
Know the auspicious and inauspicious effects of  Venus planet and take these measures to strengthen the shukra grah
venus planet

ज्योतिष में नवग्रहों के बारे में बताया गया है। ये नवग्रह अलग-अलग फल प्रदान करते हैं। हर एक ग्रह की स्थिति के अनुसार व्यक्ति के जीवन में शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को भौतिक सुखों का कारक बताया गया है। इस ग्रह को दो राशियों वृषभ और तुला राशि का स्वामित्व प्राप्त है। शुक्र ग्रह का संबंध सौंदर्य, प्रेम व भौतिक सुख सुविधाओं से माना जाता है, यदि किसी की कुंडली में शुक्र कमजोर हो या शुक्र अशुभ फल प्रदान कर रहा हो तो व्यक्ति के जीवन में समस्याएं आने लगती हैं। तो चलिए जानते हैं कि शुक्र का हमारे जीवन पर क्या शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है और इसे मजबूत बनाने के लिए क्या उपाय करने चाहिए।

Know the auspicious and inauspicious effects of  Venus planet and take these measures to strengthen the shukra grah
शुक्र ग्रह (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
शुक्र ग्रह का शुभ प्रभाव

ज्योतिष के अनुसार, यदि किसी की कुंडली में शुक्र ग्रह लग्न भाव में होता है, तो जातक को सौंदर्य प्राप्त होता है और शुक्र का प्रभाव उसे आकर्षक बनाता है। शुक्र के शुभ प्रभाव से जातक में रचनात्मकता आती है और उसकी रूचि कलात्मक कार्यों में होती है। शुक्र के मजबूत स्थिति में होने से जातक के प्रेम वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है और इसी के साथ जातक की आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहती है व उसको भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति होती है।

Know the auspicious and inauspicious effects of  Venus planet and take these measures to strengthen the shukra grah
शुक्र ग्रह (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
शुक्र का अशुभ प्रभाव

यदि किसी की कुंडली में शुक्र की कमजोर हो या शुक्र अशुभ स्थिति में हो तो जातक के प्रेमी जीवन व दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं साथ ही व्यक्ति को धन आर्थिक मोर्चे पर भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। तो चलिए जानते हैं शुक्र को मजबूत बनाने के उपाय।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know the auspicious and inauspicious effects of  Venus planet and take these measures to strengthen the shukra grah
Best astro remedies for Venus
शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय-

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह का माना गया है। यदि आपके जीवन में शुक्र कमजोर है तो आपको इसे मजबूत करने के लिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए। इसी के साथ प्रत्येक शुक्रवार को पूजा के समय श्री सूक्त का पाठ भी करना चाहिए। मान्यता के अनुसार इससे आपकी धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत बनती है।

विज्ञापन
Know the auspicious and inauspicious effects of  Venus planet and take these measures to strengthen the shukra grah
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शुक्र की मजबूती के लिए दान

ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक शुक्रवार को कुछ चीजों का दान करने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है। शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए सफेद चीजें जैसे दूध, चावल, दही और सफेद वस्त्र आदि चीजों का दान करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed