{"_id":"5f37a8c08ebc3e3cde304bfb","slug":"astrology-tips-know-which-days-of-the-week-worshiping-which-deity-happens-luck","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए सप्ताह के किस दिन किस देवता की पूजा करने से होता है भाग्योदय","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
जानिए सप्ताह के किस दिन किस देवता की पूजा करने से होता है भाग्योदय
सप्ताह सात दिन होते हैं सातों दिन अलग-अलग देवी-देवताओं को समर्पित होते हैं। ज्योतिष के अनुसार सप्ताह के सात दिन नाम ग्रहों के आधार पर रखें गए हैं। हर एक दिन अलग ग्रह के लिए होता है। ग्रहों का भी हमारे जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। दिन के हिसाब से देवी देवताओं की पूजा करने से वे अपनी विशेष कृपा करते हैं। जानते हैं कौन सा दिन किस देवी-देवता के लिए होता है समर्पित...
2 of 8
सूर्य देव
रविवार सप्ताह का पहला दिन सूर्य नारायण को समर्पित किया जाता हैं। इस दिन सूर्य देव की पूजा अर्चना और व्रत करने से व्यक्ति को सूर्य के समान तेज प्राप्त होता है, यश-किर्ति में वृद्धि होती है। साथ ही कुंडली में सूर्य भी मजबूत होता है।
3 of 8
भगवान शिव
- फोटो : Social media
सोमवार का दिन साक्षात् जगत पिता भगवान शिव को समर्पित है। भगवान शिव को देवों के देव महादेव कहा जाता है, शिव जी बहुत भोले हैं वे भक्त की भावना मात्र से प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों के सब दुख हर लेते हैं। सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। और शिवलिंग पर जल से अभिषेक करना चाहिए। यह दिन चंद्र ग्रह का दिन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
hanuman ji
मंगलवार का दिन मंगल ग्रह का दिन है यह दिन हनुमान जी को समर्पित किया गया है। ऐसी मान्यता है कि आज के समय में भी हनुमान जी इस पृथ्वी पर साक्षात रूप में विराजते हैं, इस दिन हनुमान जी की पूजा करने और चालीसा पढ़ने वे अपने भक्तों को हर तरह के भय से मुक्त करते हैं। हनुमान जी राम भक्त है इसलिए राम जी का सुमिरन करने से भी हनुमान जी प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन
5 of 8
गणपति
- फोटो : amar ujala
बुधवार का दिन गणों के देवता गणपति का दिन माना गया है। यह दिन बुध ग्रह का दिन भी माना गया है। बुध ग्रह को वाकपटुता का कारक माना गया है। इस दिन गणेश जी की पूजा करने से विघ्न हर्ता सारे विघ्न दूर करते हैं। और बुद्धि का वरदान देते हैं।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।