जिस पर मां लक्ष्मी की कृपा हो जाए उसे किसी चीज की कोई कमी नहीं रहती हैं। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित किया जाता है। ज्योतिष के अनुसार इस दिन लक्ष्मी जी का पूजन और कुछ उपाय करने से आपको देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। तो आइए जानते हैं कि किन उपायों से प्रसन्न होकर मां लक्ष्मी बरसाएंगी अपनी कृपा...
शुक्रवार के दिन करें ये उपाय बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, हमेशा भरी रहेगी तिजोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीवन में धन-संपदा प्राप्त करने के लिए शुक्रवार के दिन सांय काल में घर के ईशान कोण में गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं, हो सके तो घर पर ही घी बना लें। दीपक में रुई की बाती के स्थान पर सूती लाल रंग की मौली का प्रयोग करें। दीपक में थोड़े से केसर के धागे भी डाल दें। मां लक्ष्मी पर पूर्ण विश्वास करते हुए उनसे धन-धान्य की प्राप्ति की प्रार्थना करें।
दक्षिणवर्ती शंख को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। मां लक्ष्मी विष्णु जी की संगिनी हैं शुक्रवार के दिन दक्षिणवर्ती शंख में जल भरकर विष्णु जी का अभिषेक करें, इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। आपके घर में धन का आगमन बना रहता है।
शुक्रवार के दिन 7 कन्याओं को अपने घर पर बुलाकर भोजन करवाना चाहिए। भोजन में केसर डालकर खीर बनाएं मां लक्ष्मी को भोग लगाएं, उन्हें केसर की खीर पसंद है। भोग लगाने के बाद खीर को प्रसाद स्वरुप कन्याओं को भी खिलाएं। इससे घर में धन-संपदा आती है।
शुक्रवार के दिन एक पीले कपड़े में पांच कौड़ी, एक चांदी का सिक्का और केसर के कुछ धागे डालकर बांध दें अब इस पोटली को मां लक्ष्मी के चरणों पर स्पर्श करवाएं। उसके बाद पोटली को तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रख दें। व्यापार स्थल पर पैसे के स्थान पर भी यह पोटली रख सकते हैं। इससे धन का आगमन बना रहता है और पैसों की कोई कमी नहीं रहती है।