फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Astrology: जन्मकुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर हो तो जीवन में आने लगती हैं ऐसी परेशानियां, जानिए उपाय

Fri, 10 Jun 2022 03:51 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 10 Jun 2022 03:51 PM IST
विज्ञापन
Astrology Sun Created These Problems in Life Kundali Know About Upay in Hindi
सूर्य को कुंडली में सम्मान व उन्नति का कारक माना गया है।

Astrology: जन्म कुंडली के अध्ययन में भी सूर्य की अहम भूमिका होती है। हिन्दू धर्म में सूर्य को देवता का स्वरूप मानकर इसकी आराधना की जाती है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य को तारों का जनक माना जाता है। यह एक मात्र ग्रह है जो कभी वक्री नहीं चलता। ज्योतिष में सूर्य को आत्मा का कारक माना गया है। सूर्य को कुंडली में सम्मान व उन्नति का कारक माना गया है। वहीं सूर्य बुध से योग कर बुधादित्य योग का निर्माण करता है। हिन्दू ज्योतिष में सूर्य ग्रह जब किसी राशि में प्रवेश करता है तो वह धार्मिक कार्यों के लिए बहुत ही शुभ समय होता है। ज्योतिष अनुसार अगर कुंडली में सूर्य कमजोर होता है, तो व्यक्ति रोगों से घिरा रहता है। साथ ही, व्यक्ति को नौकरी, बिजनेस, राजनीति, आदि किसी भी काम में सफलता हाथ नहीं लगती। सूर्य कमजोर होने पर सूर्य ग्रह का दोष लगता है। ऐसे में कुछ उपायों द्वारा सूर्य ग्रह को मजबूत करना जरूरी हो जाता है। आइए जानते हैं सूर्य ग्रह को मजबूत करने के इन उपायों के बारे में।  

Astrology Sun Created These Problems in Life Kundali Know About Upay in Hindi
सूर्य मजबूत करने के लिए रविवार के दिन स्नान करने के बाद लाल वस्त्र धारण करें। - फोटो : iStock
  • सूर्य मजबूत करने के लिए रविवार के दिन स्नान करने के बाद लाल वस्त्र धारण करें। साथ ही, ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम: मंत्र का जाप 3, 5 या 12 माला करें,  इससे अवश्य लाभ होगा। 
Astrology Sun Created These Problems in Life Kundali Know About Upay in Hindi
सूर्य देव को जल अर्पित करें।
  • रविवार के दिन स्नान के बाद एक लोटे में साफ जल लें और इसमें लाल चंदन, लाल फूल, अक्षत और दूर्वा मिलाएं। इसके बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें। ऐसा करने से सूर्य मजबूत होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Astrology Sun Created These Problems in Life Kundali Know About Upay in Hindi
रविवार के दिन नमक का सेवन न करें। - फोटो : iStock
  • रविवार के दिन नमक का सेवन न करें। खाने में दलिया, दूध, दही, घी, चीनी, गेहूं की रोटी आदि का सेवन करें. इससे भी सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। 
विज्ञापन
Astrology Sun Created These Problems in Life Kundali Know About Upay in Hindi
सूर्य कमजोर होने पर जातक को दान करे।
  • सूर्य कमजोर होने पर जातक लाल और पीले रंग के वस्त्र, गुड़, सोना, तांबा, माणिक्य, गेहूं, लाल कमल, मसूर दाल, गाय आदि का दान करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed