फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस राशि के लोग होते हैं भाग्यशाली, कम उम्र में ही बन जाते हैं धनवान

Thu, 03 Sep 2020 06:31 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 03 Sep 2020 06:31 AM IST
विज्ञापन
astrology People of these zodiac signs are luck get wealth at an early age
astrology

ज्योतिष के अनुसार किसी भी व्यक्ति का भाग्य उसके जन्म के समय ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों के हिसाब से तय हो जाता है। हर बच्चे का नाम उसके जन्म समय, दशा नक्षत्र और ग्रहों की स्थिति के हिसाब से रखा जाता है, इसलिए राशियां व्यक्ति के जीवन में एक अहम भूमिका निभाती हैं। राशियों के द्वारा इस बात का आकलन किया जा सकता है कि किस व्यक्ति का स्वभाव कैसा रहेगा, व्यक्ति अपने जीवन में कितनी तरक्की करेगा, इसी तरह से ज्योतिष में पांच राशियां ऐसी बताई गई हैं, जो सौभाग्यशाली होती है, इस राशि के लोग कम आयु में ही धन प्राप्त कर लेते हैं जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं...

astrology People of these zodiac signs are luck get wealth at an early age
मेष राशि

मेष राशि
राशियों में प्रथम राशि मेष का स्वामी ग्रह मंगल है। मंगल का मेष राशि पर विशेष प्रभाव और कृपा रहती है। जिसके कारण इस राशि के लोग जिस कार्य को अपने हाथ में लेते हैं उसमें सफल होते हैं। इस राशि के जातकों में धन प्राप्त करने की इच्छा भी तीव्र होती है। इन लोगों के जीवन धन-धान्य से परिपूर्ण रहता है।

astrology People of these zodiac signs are luck get wealth at an early age
वृष राशि

वृषभ राशि
वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख-साधनों और धन वैभव का प्रतीक माना गाया है। इस राशि पर शुक्र की कृपा होने से जातक को हर तरह की सुख-सुविधा प्राप्त होती है। इन लोगों को आकर्षक चीजों से लगाव होता है। भाग्य भी इनका साथ देता है। इसलिए वृषभ राशि के लोगों के पास धन की कोई कमी नहीं रहती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
astrology People of these zodiac signs are luck get wealth at an early age
कर्क राशि

कर्क राशि
कर्क राशि को स्वामी चंद्रमा हैं, और चंद्रमा को जल यानि शीतलता का कारक माना गया है। इस राशि के लोग चंचल प्रवृत्ति के होने के साथ बहुत मेहनती भी होते हैं, और किसी भी कार्य को करने से पीछे नहीं हटते हैं। जिसके कारण कम उम्र में ही इन्हें धन की प्राप्ति होती है। परिश्रमी होने की वजह से ये किसी भी काम से पीछे नहीं हटते..जिसके कारण ये लोग अपने जीवन में कम समय में ही धन कमा लेते हैं।

विज्ञापन
astrology People of these zodiac signs are luck get wealth at an early age
सिंह राशि

सिंह राशि
सिंह राशि का चिह्न सिंह (शेर) है, इस राशि के लोगों में नेतृत्व क्षमता कमाल की होती है। सूर्य के प्रभाव के कारण जातक में तेज होता है। इस राशि के लोगों को महंगी चीजों से लगाव होता है जिसे खरीदने के लिए ये लोग धन कमाने के प्रयास करते हैं। जिसके कारण इनका जीवन धन-धान्य से परिपूर्ण रहता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed