फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Astrology: धन जोड़ने में माहिर माने जाते हैं इन राशि के जातक, कम समय में ही बना लेते हैं अच्छा बैंक बैलेंस

Wed, 13 Apr 2022 09:55 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 13 Apr 2022 09:55 AM IST
विज्ञापन
Astrology People of These Zodiac Signs Are Considered to Be Experts in Saving Money
मनुष्य के ग्रह नक्षत्र के आधार पर उसकी राशि निर्धारित होती है और साथ ही उसका चारित्रिक विश्लेषण और व्यक्तित्व की जानकारी भी उसी के आधार पर की जाती है। - फोटो : istock

Astrology: हर व्यक्ति के जीवन में धन का बहुत ज्यादा महत्व है। यदि व्यक्ति के पास पैसा है तो उसकी अहमियत लोगों कि नजर में खुद-ब खुद बढ़ जाती है। हर इंसान पैसा कमाना चाहता है और उसे जोड़ना भी चाहता है। लेकिन कई लोगों का भाग्य ऐसा होता हैं कि उनके पास पैसा आता तो है लेकिन रुकता नहीं है और कुछ ऐसे होते हैं जिनके पास धन का संचय बहुत ही आसानी से हो जाता है। मनुष्य के ग्रह नक्षत्र के आधार पर उसकी राशि निर्धारित होती है और साथ ही उसका चारित्रिक विश्लेषण और व्यक्तित्व की जानकारी भी उसी के आधार पर की जाती है। आज हम आपको ऐसी ही राशियों के बारे में बताते हैं जिनसे जुड़े लोग पैसे जोड़ने में माहिर होते हैं। साथ ही ये लोग एक बजट तैयार करके चलते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां-

Astrology People of These Zodiac Signs Are Considered to Be Experts in Saving Money
वृषभ राशि के जातक अपने पैसे का बजट बना कर चलते हैं। - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक शौकीन किस्म के होते हैं। उन्हें ब्रांडेड और महंगी चीजें पसंद हैं लेकिन फिर भी ये पैसे बचा लेते हैं। वृषभ राशि के जातक अपने पैसे का बजट बना कर चलते हैं और अपने पैसे को कहां पर कब खर्च करना है यह बेहद अच्छी तरीके से जानते हैं। वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र देव हैं। यह इनको अच्छी जीवनशैली देता है। यह पैसे का सदुपयोग करते हैं। ये बैंक बैलेंस बनाने में माहिर होते हैं। यही पैसा आगे जाकर इनका काम आता है।

Astrology People of These Zodiac Signs Are Considered to Be Experts in Saving Money
मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं, जो इनको एक बेहतर योजना और पैसे का सही उपयोग करने की प्रेरणा देते हैं। - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातक धन एकत्रित करने में माहिर होते हैं। मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं, जो इनको एक बेहतर योजना और पैसे का सही उपयोग करने की प्रेरणा देते हैं। इस राशि के जातक जो भी धन संचय करते हैं उसको अच्छी जगह निवेश कर देते हैं, जिस वजह से इनके पास एक समय बाद अच्छा धन इकट्ठा हो जाता है। चूंकि बुध व्यापार के दाता होते हैं, जो इनको व्यापार में भी धन कमाने की खूबी देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Astrology People of These Zodiac Signs Are Considered to Be Experts in Saving Money
सिंह राशि के जातक बेहद ही समझदार होते हैं। ये कोई भी काम सोच समझकर करते हैं।   - फोटो : अमर उजाला

सिंह राशि
सिंह राशि के जातक बेहद ही समझदार होते हैं। ये कोई भी काम सोच समझकर करते हैं। ये दुनियादारी पर काफी पैसा खर्च करते हैं। इन्हें इधर उधर की चीजों पर पैसा खर्च करना अच्छा लगता है। लेकिन इसके बावजूद भी इनके पास धन की कमी नहीं रहती, क्योंकि ये पैसा जोड़ने में माहिर माने जाते हैं। इनके पास बैंक बैलेंस काफी अच्छा होता है। सिंह राशि के जातक का स्वामी ग्रह सूर्य है। सूर्य ग्रह के प्रभाव से सिंह राशि के जातक एक बेहतर नीति निर्माता बनते हैं।  इनका पास बैंक बैलेंस काफी अच्छा होता है। 

विज्ञापन
Astrology People of These Zodiac Signs Are Considered to Be Experts in Saving Money
इस राशि के लोग जो भी कार्य करते हैं प्लानिंग से करते हैं इन्हें ज्यादा धन का निवेश अच्छा नहीं लगता। - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं जो इस राशि के जातकों को मेहनती और ईमानदार बनाते हैं। इस राशि के लोग जो भी कार्य करते हैं प्लानिंग से करते हैं इन्हें ज्यादा धन का निवेश अच्छा नहीं लगता। इस राशि के लोग भी धन जोड़ने में माहिर माने जाते हैं। ये जरूरी चीजों पर ही पैसा खर्च करते हैं। साथ ही इन्हें पैसा जोड़ना काफी अच्छा लगता है। ये भविष्य के लिए अच्छा धन एकत्रित करने में कामयाब रहते हैं। और यह धन इनका आगे चलकर काम आता है। इनके धन का उपयोग इनकी संतान करती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed