फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरु ग्रह के कमजोर होने से करना पड़ता है धन संबंधी समस्याओं का सामना, जानिए उपाय

Thu, 05 Nov 2020 01:11 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 05 Nov 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
Astrology measures to strengthen the Guru planet in hindi

ज्योतिष के अनुसार नव ग्रहों में गुरु ग्रह को सबसे अधिक शुभ ग्रह माना जाता है। मजबूत गुरु आपको जीवन में हर क्षेत्र में सफलता दिलवाता है। गुरु व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। यही ऊर्जा व्यक्ति को सफल होने में सहायता करती है। गुरु ग्रह के मजबूत होने पर व्यक्ति हर मुश्किल से बहुत आसानी से बाहर निकल जाता है लेकिन यही ग्रह जब कमजोर होता है तो जातक को अपने जीवन में कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। जातक को हर कार्य में असफलता का सामना करना पड़ता है। कोई भी कार्य बनते बनते रह जाता है। घर में आर्थिक परेशानियां आने लगती हैं। गुरु से पीड़ित जातक को खून की कमी, शरीर में दर्द, मानसिक तनाव जैसे रोगों का सामना करना पड़ता है। 

Astrology measures to strengthen the Guru planet in hindi
बृहस्पति भगवान की व्रत करें

गुरु को बलवान करने के लिए गुरुवार के दिन बृहस्तपति महाराज का व्रत करना चाहिए। खाने में पीली चीजों का उपयोग करना चाहिए और केले की जड़ में जल देना चाहिए। बृहस्पतिवार के दिन किसी मंदिर में चने की दाल का दान करना चाहिए।

Astrology measures to strengthen the Guru planet in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गुरु को मजबूत बनाने के लिए गुरु के बीज मंत्र का यथासंभव जाप करना चाहिए। इससे गुरु ग्रह मजबूत होता है और जातक को शुभ फल प्रदान करता है। 
ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवे नम:

विज्ञापन
विज्ञापन
Astrology measures to strengthen the Guru planet in hindi
ग्रह
गुरु को मजबूत बनाने के लिए करें इन चीजों का दान 
हल्दी, पीले फूल, पीले लड्डू, चने की दाल, पीले वस्त्र, नमक आदि चीजें दान करनी चाहिए। अगर आप सक्षम हैं तो स्वर्ण, पुखराज, आदि भी दान कर सकते हैं। इससे गुरु आपको शुभता प्रदान करता है। इन वस्तुओं का दान बृहस्पतिवार को संध्या के समय करना चाहिए।


 
विज्ञापन
Astrology measures to strengthen the Guru planet in hindi
केसर का तिलक लगाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
गुरुवार को बृहस्पति देव का पूजन करें और केसर का तिलक लगाएं। इससे भी गुरु शुभ फल प्रदान करता है और आपकी धन से संबंधित समस्याएं दूर होती हैं। केसर के स्थान पर आप हल्दी का तिलक भी लगा सकते हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed