फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपकी रसोई में रखी ये दाल बदल सकती है आपकी किस्मत

Sat, 01 May 2021 03:48 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 01 May 2021 03:48 PM IST
विज्ञापन
Astrology measures to get rid of problems and shani dosha
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

समस्याएं तो हर व्यक्ति के जीवन में लगी रहती हैं। इन समस्याओं का सामना करते हुए आगे बढ़ने को ही जीवन कहा जाता है, परंतु कभी-कभी परिस्थितियां ज्यादा प्रतिकूल होने पर उनसे निकलने का कोई रास्ता नहीं सूझता है। व्यक्ति को लगने लगता है जैसे दुर्भाग्य उसके पीछे पड़ गया हो। ऐसी स्थिति में ज्योतिष शास्त्र कहता है कि कर्म करने के साथ ही मनुष्य का भाग्य का साथ देना भी आवश्यक होता है, इसके अलावा कई बार ग्रहों की खराब स्थिति के कारण भी जीवन में परेशानियां आने लगती हैं। उड़द दाल के कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताया गया है जिन्हें करने से आप समस्याओं से मुक्ति पाने के साथ आप अपने दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल सकते हैं।

Astrology measures to get rid of problems and shani dosha
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में समस्याएं न आएं तो संध्या के समय साबुत उड़द के दो दाने लेकर उसपर थोड़ा सा दही और सिंदूर लगाएं और पीपल के वृक्ष के नीचे रख आएं। इस उपाय को किसी शनिवार से आरंभ करके लगातार 21 दिनों तक करें। मान्यता है कि इससे आपका भाग्य साथ देता है और दुर्भाग्य का सामना नहीं करना पड़ता है।

Astrology measures to get rid of problems and shani dosha
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
धन वृद्धि का उपाय

उड़द की दाल का जो उपाय हम आपको बताने जा रहे हैं वह धन वृद्धि के लिए बहुत कारगर माना जाता है। इस उपाय को आपको 11 शनिवार को लगातार करना होगा। शनिवार की सुबह को उड़द की दाल को पीस लें और उसके 2 बड़े बनाकर रख लें अब सूर्यास्त के समय उन पर दही और सिंदूर लगाकर किसी पीपल के पेड़ के नीचे रखकर प्रणाम करके वापस आ जाएं। लेकिन ध्यान रखें कि वापस आते समय पीछे मुड़कर नहीं देखना है। इस उपाय को किसी शनिवार से आरंभ करके लगातार 11 शनिवार तक करें। धन प्राप्ति के लिए यह उपाय बहुत ही कारगर माना जाता है। मान्यता है कि लगातार नियम से यह उपाय करने से हमेशा धन बना रहता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Astrology measures to get rid of problems and shani dosha
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

यदि शनि के कारण आपके जीवन में परेशानियां बनी हुई हैं तो साबुत उड़द के 4 दाने लेकर अपने सिर के ऊपर से तीन बार उल्टी दिशा में घुमाएं और फिर उन दानों को कौओं को खाने को डाल दें। इस उपाय को लगातार सात शनिवार तक करें। शनिदोष से मुक्ति के लिए यह उपाय बहुत कारगर साबित होता है।

 

 

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed