April Born People Personality: अप्रैल शुरू होने को है। इस महीने कई लोगों का जन्मदिन आता है। आज हम बताएंगे कि अप्रैल में जन्मे लोगों का स्वाभाव कैसा होता है और उनके अंदर क्या खूबियां होती हैं। ज्योतिष शास्त्र में कुछ खास तारीखों और महीनों में जन्मे लोगों की अलग-अलग खूबियां और विशेषताएं भी बताई गई हैं। व्यक्ति जिस महीने में जन्म लेता है उसके आधार पर भी उसके स्वभाव के बारे में बताया जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र की माने तो हमारे जन्म का महीना हमारे जीवन पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रभाव डालता है। अप्रैल माह में जिन लोगों का जन्म होता है, उनमें कुछ विशेष प्रकार की खूबियां और कमियां पाई जाती हैं। इसी कड़ी में आज हम जानेंगे कि अप्रैल माह में जन्म लेने वाले जातकों का स्वभाव कैसा होता है और ऐसे लोगों में क्या विशेषताएं होती हैं। तो चलिए शुरू करते हैं...
Astrology: अप्रैल में जन्मे लोग इसलिए दूसरों से होते हैं अलग, जानें इनकी विशेषताएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अप्रैल माह में जन्मे लोग बड़े ही जुनूनी होते हैं। हालांकि इनका जुनून सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही चीजों के लिए होता है। अप्रैल माह में जन्मे लोग स्पोर्ट्स, मीडिया, एडवर्टाइजिंग और राजनीति आदि क्षेत्र में ये अधिक कामयाब होते हैं। ये लोग जहां भी रहते हैं सभी इनके साथ रहना चाहते हैं।
अप्रैल में जन्मे लोग काफी बहादुर होते हैं। इन लोगों के अंदर किसी भी चीज का डर नहीं होता। इनमें हर मुश्किल परिस्थिति में भी सफलता के अवसर तलाशने का खास गुण होता है। साथ ही ऐसे लोगों को कठिन काम को हाथ में लेने में काफी मजा आता है।
जिन लोगों का जन्म अप्रैल माह में होता है अपने दोस्तों में वे खास होते हैं। ऐसे लोग दोस्तों के प्रिय तो होते ही हैं, साथ ही रिश्तेदार भी इन्हें बेहद प्यार करते हैं। वहीं ऐसे लोग रोमांटिक स्वभाव के होते हैं। अपने पार्टनर को रिझाना इन्हें अच्छे से आता है।
अप्रैल महीने में जन्मे लोग कला प्रेमी होते हैं। ये स्वयं ही किसी कला में बेहद दिलचस्पी रखते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इनमें नई-नई चीजों को जानने की जिज्ञासा प्रबल होती है। इसलिए ये जिज्ञासु प्रवृत्ति के होते हैं और नयापन इन्हें अच्छा लगता है।