भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और पत्नी हसीन जहां को लेकर ज्योतिषों ने भविष्यवाणी की है। आगे जानिए...
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ में पहुंचे ज्योतिषाचार्य पंडित सतीश शर्मा ने शमी के उनके पत्नी के साथ विवाद को लेकर बहुत कुछ बताया। उन्होंने कहा कि, प्रश्न कुंडली के अनुसार उनके लग्न में मिथुन लग्न है। शनि और मंगल सप्तम भाव में हैं। यह उनके वैवाहिक जीवन के लिए घातक है।
उन्होंने दावा किया कि, उनके इन लग्नों के अनुसार देखा जाए तो वे बहुत ज्यादा समय तक अपनी मैरिड लाइफ नहीं बचा सकेंगे। हालांकि उन्हें इसके लिए कोशिश जरूर करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि, प्रश्नकुंडली के अनुसार, शमी के खिलाफ जो भी आरोप लगाए गए हैं उनमें सत्यता का अंश है। शमी की पत्नी के आरोप पूरी तरह से गलत नहीं हैं। इसका खुलासा भी जल्द ही होगा।
बता दें कि, बता दें कि टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से पत्नी हसीन जहां द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद विवादों में चल रहे हैं। हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर मारपीट, रेप, हत्या की कोशिश, घरेलू हिंसा और मैच फिक्सिंग जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शमी को भ्रष्टचार के आरोपों से मुक्त करते हुए वार्षिक अनुबंध में शामिल किया और आईपीएल खेलने के लिए क्लीनचिट भी दे दी है। लेकिन ज्योतिषों का कहना है जल्द ही उनकी जिंदगी में फिर भूचाल आने वाला है। हालांकि, शमी इन सभी आरोपों से इनकार करते रहे हैं।