फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भगवान भोले नाथ को बहुत प्रिय हैं ये राशियां, हमेशा बनी रहती है उनकी की कृपा

Mon, 12 Apr 2021 09:49 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 12 Apr 2021 09:49 AM IST
विज्ञापन
According to astrology the grace of Lord Shiva is always on these three zodiacsigns
भगवान शिव - फोटो : अमर उजाला

भगवान शिव बहुत ही भोले हैं वे भक्त के भाव से ही प्रसन्न हो जाते हैं, इससे अधिक कुछ करने की आवश्यकता नहीं रहती है। इसलिए इन्हें भोलेनाथ कहा जाता है। भगवान शिव कालों के भी काल हैं, इसलिए इन्हें महाकाल भी कहा जाता है। शिव जी की कृपा से भक्त के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। ज्योतिष में तीन ऐसी राशियां बताई गई हैं जो भगवान शिव की प्रिय राशि हैं, इस राशि के जातको पर शिव जी की विशेष कृपा रहती है, इसलिए ये राशियां बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं। तो चलिए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं। 

According to astrology the grace of Lord Shiva is always on these three zodiacsigns
मेष राशि - फोटो : aries sign

मेष राशि
मेष राशि भगवान शिव की सबसे प्रिय राशियों में से एक मानी जाती है। इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। इस राशि के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बनी रहती है। जिस कारण इन लोगों के पास धन की कोई कमी नहीं रहती है। कुंडली में मंगल के खराब होने पर भी इस राशि के जातको को भगवान शि की पूजा करनी चाहिए। सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए।

According to astrology the grace of Lord Shiva is always on these three zodiacsigns
मकर राशि - फोटो : capricorn sign
मकर राशि

मकर राशि के स्वामी न्याय के देवता शनि हैं। शनि भगवान शिव को अपना गुरू मानते हैं इसलिए मकर भी भगवान शिव की प्रिय राशियों में आती है। मकर राशि के लोग भगवान शिव की कृपा से हर मुसीबत का सामना आसानी से कर लेते हैं। परिवार में खुशियों के लिए इस राशि के जातको को नियमित रूप से भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
According to astrology the grace of Lord Shiva is always on these three zodiacsigns
कुंभ राशि - फोटो : aquarius sign
कुंभ राशि

कुंभ राशि भी भगवान शिव की प्रिय राशियों की श्रेणी में आती है। इस राशि के स्वामी भी शनिदेव हैं। कहते हैं कि भगवान शिव की आराधना करने पर इस राशि के जातकों की हर मनोकामना पूर्ण हो जाती है। कुंभ राशि के जातकों को प्रतिदिन किसी निकट के शिव मंदिर में जाकर ''ऊं नमः शिवाय'' का उच्चारण करते हुए शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed