रोजमर्रा की जिंदगी में कई ऐसी चीजें होती हैं जिनका लेन देन करने से हम संकुचाते नहीं है। लेकिन ज्योतिष के अनुसार हर चीज की अपनी ऊर्जा होती है। कुछ में सकारात्मक तो कुछ चीजों में नकारात्मक ऊर्जा भी होती है जिसके चलते आपको इन चीजों के लेन देन से नुकसान हो सकता है। इसलिए हो सके तो कुछ चीजों के लेन देन से बचना चाहिए। जानते हैं वे कौन सी चीजें है जिनको न लेना अच्छा होता है और न देना...
2 of 6
कलम न ही किसी को दे न किसी से लें
कलम (लेखनी ) का जीवन में बहुत महत्व होता है। इसलिए किसी को अपना पेन न दें और न ही किसा से पेन उधार लें । अगर आप किसी को पेन देते हैं तो लेना न भूलें। यह आपकी तरक्की में बाधा बन सकता है साथ ही मान-सम्मान में कमी आती है।
3 of 6
घड़ी का लेन देन करने से प्रोफेशनल लाइफ में समस्या आती हैं।(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
कई बार हम लोग घड़ी का अदान-प्रदान भी करते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए,क्योंकि घड़ी को व्यक्ति के अच्छे और बुरे दोनों समय से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए कहा जाता है कि अगर आप किसी को अपनी घड़ी देते हैं और आपका अच्छा समय चल रहा है तो आपका अच्छा समय उस व्यक्ति के पास जा सकता है और अगर आप किसी से घड़ी लेते हैं और अगर उस व्यक्ति का बुरा वक्त चल रहा है तो उसका खराब समय आपके पास आ सकता है। इसलिए घड़ी के लेन देने से बचें। किसी की घड़ी बांधने या किसी को अपनी घड़ा देने से प्रोफेशनल लाइफ में समस्या आ सकती है।
4 of 6
अपनी कंघी कभी दूसरो को न दें(प्रतीकात्मक फोटो)
कभी भी दूसरों के कंघे का उपयोग नहीं करना चाहिए। स्वास्थ के लिहाज से भी दूसरों का कंघा इस्तेमाल करना अच्छा नहीं रहता है। कंघे से संबंधित कोई भी सामाग्री लेने या देने से भाग्य पर विपरीत असर पड़ सकता है इसलिए कंघे के साथ सर से जुड़ी अन्य चीजों के लेन-देन से बचना चाहिए।
5 of 6
किसी और के कपड़ो न पहनें (सांकेतिक तस्वीर)
हमें किसी से कपड़े उधार मांग कर नहीं पहनने चाहिए। न ही किसी के कपड़े देना चाहिए शास्त्रों में भी इसकी मनाही है। और स्वास्थ के लिए भी यह अच्छा नहीं रहता है। शास्त्रों के हिसाब से किसी के कपड़े पहनने से भाग्य रुठ जाता है और कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।