फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   padrauna to kanpur ac bus

पडरौना से कानपुर तक एसी बस सेवा शुरू

Tue, 08 Nov 2016 11:10 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Tue, 08 Nov 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
padrauna to kanpur ac bus
पहल - फोटो : santosh verma
पडरौना। लखनऊ और कानपुर की यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। पडरौना से लखनऊ होते हुए कानपुर तक के लिए एसी बस सेवा शुरू हो गई है। मंगलवार को रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने पहली बस रवाना कर इस सेवा की शुरुआत की। 
विज्ञापन

पडरौना से हर दिन लोग लखनऊ और कानपुर की यात्रा करते हैं। परंतु यहां से बस और ट्रेन की बेहतर सुविधा नहीं थी। लोगों को इसके लिए गोरखपुर जाना पड़ता है। मंगलवार से रोडवेज ने पडरौना से लखनऊ वाया कानपुर एसी बस की शुरुआत की। बस स्टेशन परिसर में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सुहेल अहमद ने फीता काटकर इस सेवा की शुरुआत की। इस अवसर पर बताया गया कि 42 सीट वाली इस बस में प्रत्येक सीट के बगल में मोबाइल चार्जर लगाया गया है। यात्रियों के मनोरंजन के लिए बड़े स्क्रीन की टीवी लगी है। यह बस पडरौना से सुबह साढ़े आठ बजे से निकलेगी। बस कसया से गोरखपुर और लखनऊ होते हुए कानपुर पहुंचेगी। रात साढ़े आठ बजे यह बस कानपुर से वापस लखनऊ होते हुए पडरौना आएगी।  इस मौके पर ललिता भट्ट, देवदत्त भट्ट,  विजय भट्ट, दिनेश शुक्ला, अजय शुक्ला, अमित कुमार, डब्लू मिश्रा, बबलू शर्मा, अंकित कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed