फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime Minister Narendra Modi addressing the nation through Mann Ki Baat

पढ़ें, पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम में क्या रहा खास

Sun, 31 Jul 2016 12:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 31 Jul 2016 12:09 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi addressing   the nation through Mann Ki Baat
मन की बात - फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'मन की बात' कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया।  यह 'मन की बात' कार्यक्रम का 22वां संस्करण था। पढ़ें क्या रहीं खास बातें...
विज्ञापन


-पीएम मोदी ने कहा, 'आपके मन की बातें, जो आप चाहते होंगे कि 15 अगस्त को लाल किले से रखी जाए | मैं आपको निमंत्रण देता हूं, आप मुझे ज़रूर लिख भेजिए।

-आजादी के पर्व पर मैं आशा करता हूँ कि आप भी देशभक्ति की प्रेरणा से जुड़ा कुछ अच्छा करेंगें। उसकी तस्वीर नरेंद्र  मोदी एप पर भेजिए।

- पीएम मोदी ने कहा कि हिंद छोड़ो के 75 साल और भारत की आज़ादी के 70 साल नई प्रेरणा दे सकते हैं, देश के लिये कुछ करने के लिये संकल्प का अवसर बन सकते हैं।
विज्ञापन


-पीएम मोदी ने कहा सामाजिक सुरक्षा बेहद अहम है। रक्षाबंधन पर बहनों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना या जीवन ज्योति बीमा योजना भेंट कर सकते है।

-टेक्नोलॉजी के माध्यम से लूटने के एक नये तरीके विश्व भर में फैल रहे हैं |  इससे हमें सजग रहना चाहिए।
 
- 'मैं शिल्पी वर्मा का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे धोखाधड़ी और फर्जी ई-मेल की एक घटना से अवगत कराया ।

- टेक्नोलॉजी से लूट के नए तरीकों पर पीएम मोदी ने जनता को आगाह किया।

-आइए, हमारे इन भारतीयों पर गर्व करें, जिन्होंनें दक्षिण अफ्रीका में भी हमारे जीवन के मूल मंत्रों को जी कर दिखाया है |

-पिछले दिनों मुझे दक्षिण अफ्रीका की यात्रा का अवसर मिला। मुझे वहां ऐसे महानुभावों से मिलने का सौभाग्य मिला, जिन्होंने नेल्सन मंडेला के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। ये भारत के लोग थे जो वहां जाकर बस गए और वहां के लिए खूब काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-वृक्षारोपण एक जन अभियान बनना चाहिए। किसान भाइयों को खेतों के किनारे खूब पेड़ लगाने चाहिए। जिन्हें वे कुछ सालों बाद सरकार की अनुमति से काटकर बेच भी सकते हैं। इससे देश को टिंबर का आयात नहीं करना पड़ेगा और किसानों की भी आय बढ़ेगी।

-शादी में आम के पौधे भेंट देने के कारण सोनल की शादी बेहद खास बन गई। हमें भी ऐसे ही प्रयोग करने चाहिए।
 
-'महाभारत के अनुशासन पर्व में पर्यावरण और वृक्ष के महत्व की चर्चा की है, इसलिए बच्चों के कल्याण के लिए वृक्ष लगाएं।

मन की बात

Prime Minister Narendra Modi addressing   the nation through Mann Ki Baat
मन की बात
- महिलाओं की गर्भावस्था और प्रसव संबंधी समस्याओं के लिए सरकार ने एक योजना शुरू की है, जिसमें महिलाओं को निशुल्क मेडिकल मदद दी जाएगी।

-पीएम मोदी ने कहा कि डॉक्टरों की देखरेख में ही एंटीबायोटिक दवाइयां लें। जितना कोर्स हो पूरा करें, बीच में न छोड़े। एंटीबायोटिक दवाइयों को इस्तेमाल ध्यान से करें।

-'अब्दुल कलाम जी को सच्ची श्रद्धांजलि इनोवेशन को बढ़ावा देना होगी।'

-पीएम ने कहा कि हमें अगले पीढ़ी के इनोवेटर तैयार करने हैं। सरकार ने इसके लिए इनोवेशन सेंटर की स्कीम भी शुरू की है।

-पीएम मोदी ने रियो ओलंपिक पर एक कविता पढ़ी...'भारत की ऐसी शुरुआत हो, रियो में सोने, चांदी और कांसे की बरसात हो'

-खिलाड़ी रातों-रात नहीं बनते, उसके लिए तपस्या करनी पड़ती है। इसलिए हम सभी देशवासी रियो गए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हैं। मैं खुद आपका पोस्टमैन बनने के लिए तैयार हूं, आपके संदेश मैं उन तक पहुंचाऊंगा।

- पीएम मोदी ने कहा कि रियो ओलिंपिक में जा रहे भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करने का काम सवा सौ करोड़ भारतीयों को है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed