फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UN Secretary General said, 'India's special place in my heart'

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बोले, 'भारत के लिए मेरे दिल में खास जगह'

Fri, 04 Mar 2016 07:09 PM IST
Updated Fri, 04 Mar 2016 07:09 PM IST
विज्ञापन
UN Secretary General said, 'India's special place in my heart'

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने कहा कि उनके दिल में भारत के लिए खास जगह है। इस बीच उन्होंने नई दिल्ली से अपने राजनयिक कॅरियर की शुरुआत करने के पल को भी याद किया।

विज्ञापन


यूएन महासचिव ने बताया कि उन्होंने नई दिल्ली से अपने राजनयिक कॅरियर की शुरुआत का विकल्प जानबूझ कर चुना था। उन्होंने इसे महत्वपूर्ण और साहसिक तैनाती के रूप में देखा।
विज्ञापन


इस संबंध में उन्होंने प्रोफेशनल नेटवर्किंग साइट लिंक्डइन पर ‘व्हाट आई गेन्ड फ्रॉम चूजिंग द रॉकी रोड’ नामक शीर्षक से एक लेख पोस्ट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

'दिल्ली से राजनयिक कॅरियर की शुरुआत का विकल्प चुना'

UN Secretary General said, 'India's special place in my heart'

मून ने कहा, 'दक्षिण कोरिया से कूटनीतिक प्रोग्राम से स्नातक करने के बाद मेरे पास दुनिया के किसी भी उस देश की राजधानी से राजनयिक कॅरियर की शुरुआत करने का विकल्प था, जहां दक्षिण कोरिया का दूतावास है। लेकिन मैंने नई दिल्ली से कॅरियर की शुरुआत करने का फैसला इसलिए जानबूझ कर लिया, क्योंकि इसको मैंने महत्वपूर्ण और साहसिक तैनाती के रूप में देखा।'

उन्होंने कहा कि नई दिल्ली स्थित छोटे से कोरियाई दूतावास में काम करने के दौरान उनको ऐसे पद पर काम करने का बेहतरीन अवसर मिला, जहां काफी ज्यादा काम था।

उन्होंने चुनौतियों को स्वीकार किया। मून ने यह भी लिखा कि उनके दूसरे बेटे का जन्म भी भारत में हुआ और उनकी बेटी की शादी भारतीय के साथ हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed