फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Is cockroach milk the superfood of the future?

गाय और भैंस के बाद अब कॉक्रोच का 'दूध' भी बिकेगा बाजारों में

Thu, 28 Jul 2016 05:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 28 Jul 2016 05:54 PM IST
विज्ञापन
Is cockroach milk the superfood of the future?
गाय और भैंस के दूध के बाद बाजारों में अब जल्द ही कॉक्रोच का दूध आ सकता है। भारतीय वैज्ञानिकों ने एक शोध में पाया है कि कॉक्रोच का दूध इंसानों के लिए सेहत की गारंटी होगा। कॉकरोच का दूध दरअसल वह तरल पदार्थ है जिसे वह अपने बच्चों के पिलाता है।
विज्ञापन


इंस्टिट्यूट फॉर स्टेम सेल बायोलॉजी एंड रिजेनरेटिव मेडिसिन में किए गए शोध में पाया गया कि कॉक्रोच का दूध में बड़ी मात्रा में ऊर्जा का श्रोत है। इंसानों के लिए भी इस ऊर्जा का इस्तेमाल खाद्य पदार्थों के रूप में किया जा सकेगा।
विज्ञापन


पेसिफिक बीटल प्रजाति का कॉक्रोच अपने बच्चों को सेवन कराने के लिए दूध के तौर पर जिस तरल पदार्थ का सेवन कराता है उसमें बड़ी मात्रा में प्रोटीन, फैट और शुगर पाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉक्रोच का 'दूध' जल्द बन सकता है नया सुपरफूड

Is cockroach milk the superfood of the future?
cockroach - फोटो : istock
अमेरिका के अटलांटा स्थित फर्नबैंक म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री के निदेशक बेकी फेसर ने बताया, 'किसी कॉक्रोच से प्राप्त किया जाने वाला तरल पदार्थ वास्तव में दूध नहीं होता है। हम जैसा दूध के बारे में सोचते हैं, ये कम से कम वैसा नहीं होता है। यह प्रोटीन क्रिस्टल्स के रुप में पाया जाने वाला एक तरल पदार्थ है जो कॉक्रोच के बच्चों के पेट में पाया जाता है।'

शोध में शामिल एक वैज्ञानिक लेनर्ड चावस ने बताया कि यह प्रोटीन क्रिस्टलस कॉक्रोच के बच्चों के लिए दूध के समान है। यह उनके विकास के लिए काफी अहम होता है। उन्होंने बताया कि इसके प्रोटीन क्रिस्टल्स में भैंस के दूध के मुकाबले तीन गुना ज्यादा ताकत और गाय के दूध के मुकाबले चार गुना ज्यादा ताकत पाई जाती है। यह दुनिया का अगला सुपरफूड हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed