फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fitoor box office collection

कैटरीना ने सपने में नहीं सोचा होगा अपनी फिल्म का ये हश्र

Fri, 04 Mar 2016 06:56 PM IST
Updated Fri, 04 Mar 2016 06:56 PM IST
विज्ञापन
Fitoor box office collection

एक का नुकसान अक्सर दूसरे का फायदा बन जाता है। पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई निर्देशक अभिषेक कपूर की फितूर की बॉक्स ऑफिस पर हालत इतनी खराब हो गई है कि महानगरों के मल्टीप्लेक्सों में उसके कई शो हॉलीवुड फिल्म डैडपूल के खाते में चले गए हैं।

विज्ञापन


यह स्थिति इसलिए भी बनी कि शुक्रवार की ही रिलीज सनम रे पहले फितूर से अधिक थियेटरों मे रिलीज हुई और वेलेंटाइन डे के बाद वह भी ठंडी पड़ चुकी है। सनी देओल की घायल वंस अगेन को भी इस हीरो के फैन देख चुके हैं।
विज्ञापन


नतीजा यह कि हॉलीवुड की डैडपूल के शो कई मल्टीप्लेक्सों में बढ़ा दिए गए हैं। मल्टीप्लेक्सों के अधिकारियों का कहना है कि उनके पास इस फिल्म के शो बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

फितूर के हॉल में बीस फीसदी दर्शक थे

Fitoor box office collection

असल में महानगरों में सुपरहीरो वाली इस फिल्म का पहले ही दिन से अच्छा खासा क्रेज था और शुक्रवार को जब फितूर के हॉल में बीस फीसदी दर्शक थे, डैडपूल के हॉल 80 फीसदी भरे थे। इस फिल्म ने कई मल्टीप्लेक्सों में पिछले वीकेंड में फितूर और सनम रे से बढ़िया कलेक्शन किया।

पहले तीन दिन में डैडपूल की कमाई 13 करोड़ रुपये थी, जो फितूर और सनम रे लगभग बराबर ही थी। जबकि सोमवार को यह फिल्म कलेक्शन के मामले में इन दोनों फिल्मों से बढ़ कर साबित हुई। फितूर के कई वितरकों का कहना है कि फितूर उनके लिए दूसरी बॉम्बे वेलवेट बन गई है।

उल्लेखनीय है कि डैडपूल को अपने गाली-गलौच भरे कंटेंट, भद्दी-ऊटपटांग भाषा और खतरनाक एक्शन की वजह से चीन में प्रतिबंधित कर दिया गया, जबकि भारतीय सेंसर बोर्ड ने इसे सात कट देकर पास किया। यह फिल्म हिंदी में भी डब करके रिलीज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed