फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   Zila parishad election result at kangra.

जिप अध्यक्ष को श्यामदुलारी और रूमा कौंडल का नाम आगे

Sat, 16 Jan 2016 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sat, 16 Jan 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
Zila parishad election result at kangra.

सूबे के सबसे बड़े कांगड़ा जिला में जिला परिषद सदस्य पद के चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कब्जा करने के लिए सियासी लॉबिंग शुरू हो गई है। दोनों राजनीतिक दलों के आला नेताओं ने जिला परिषद पर कब्जा करने के लिए बैठकों का दौर शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को जिला परिषद सदस्य पद के लिए मतों की गणना शनिवार सुबह तक चली। इसके बाद ही चुनाव परिणाम घोषित किए गए। चुृनाव परिणाम पर गौर करें तो इसमें भाजपा ने करीब 25, कांग्रेस ने करीब 23 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 7 पदों हासिल किए हैं। ऐसेे में अब जिला परिषद के अध्यक्ष पद पर लाबिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन


हालांकि, कांग्रेस और भाजपा के आला नेता जिला परिषद चुनाव में अपना अपना बहुमत होने ा दावा कर रहे ऌहैं। जिला परिषद अध्यक्ष पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। ऐसे में जिला परिषद की अध्यक्ष महिला ही बनेगी। ऐसे में अध्यक्ष पद की दौड़ में भाजपा की ओर से कथोग वार्ड से जीती श्यामदुलारी और कांग्रेस की ओर से गुम्मर वार्ड से जीती रूमा कौंडल का नाम आगे चल रहा है। हालांकि, बैजनाथ ब्लाक से जीती भाजपा की गायत्री कपूर के नाम पर भी विचार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्यामदुलारी ने निवर्तमान अध्यक्ष श्रेष्ठा कौंडल को हराया है। श्यामदुलारी इससे पहले ज्वालाजी से एमएलए के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी रूमा कौंडल को पहले जिला परिषद के चुनाव में हरा चुकी हैं। जिला परिषद चुनाव में कांगड़ा के तीनों मंत्रियों की साख भी दांव पर लगी थी। परिवहन मंत्री जीएस बाली के नगरोटा ब्लॉक की तीनों सीटें कांग्रेस ने जीत ली हैं। वहीं, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा के धर्मशाला ब्लाक की दो में से एक सीट पर ही कांग्रेस जीत पाई है। जबकि, ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया के फतेहपुर ब्लॉक में कांग्रेस ने 5 में से 3 सीटों पर कब्जा किया है।


धर्मशाला ब्लॉक में परिवहन मंत्री जीएस बाली और शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा के बीच के शीत युद्ध ने कांग्रेस की एक सीट गंवा दी। यहां से झिकड़ी इच्छी वार्ड से बाली समर्थित एवं पूर्व विधायक मूल राज पाधा के बेटे रजनीश पाधा खड़े थे। वहीं, कांग्रेस के ही हरभजन सिंह सुधीर समर्थित बताए जा रहे थे। ऐसे में दोनों कददावर नेताओं के बीच चले शीत युद्ध का फायदा उठाकर इस सीट पर भाजपा ने अनिल कुमार ने बाजी मार ली। वहीं, पूर्व मंत्री किशन कपूर के खिलाफ बागी तेवर अपनाने वाली भाजपा की गायत्री कपूर ने बैजनाथ ब्लाक के अवैरी से जीत दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed