फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   'Will not bloom Wine Shop'

‘नहीं खोलने देंगे शराब की दुकान’

Mon, 28 Dec 2015 04:43 PM IST
उधमपुर, अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 Dec 2015 04:43 PM IST
विज्ञापन
'Will not bloom Wine Shop'

टिकरी के गोल क्षेत्र में शराब की दुकान खोलने के विरोध मे क्षेत्र में एक महासभा का आयोजन किया गया। महासभा में फैसला किया गया कि मांड व टिकरी में कोई भी शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी।  महासभा में चार पंचायतों के  सरपंच, पंच, नंबरदार, व्यापार मंडल टिकरी, राजपूत सभा के प्रतिनिधि मौजूद थे।

विज्ञापन


टिकरी के सरपंच यशपाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षेत्र में ए. शाह द्वारा खोली जा रही वाइन शाप पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि वाइन शाप को जाने वाले रास्ता जबरन तैयार किया जा रहा है। लोग इस मामले को लेकर काफी गंभीर है। इसके खुलने से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा होगा। गुंडागर्दी बढ़ेगी और लोगों को काफी परेशानियां होंगी।
विज्ञापन


मामले में राजस्व विभाग भी अपनी रिपोर्ट दे चुका है। बैठक में सर्वसम्मति से फैसला किया गया कि क्षेत्र में किसी भी शराब की दुकान खुलने का विरोध जताया जाएगा। इस दौरान ग्राम सेवक, पंचायतों के जूडिशियल सदस्य, सरपंच सुरजीत सिंह, मनसा राम, नायब सरपंच शकुंतला देवी, मंगत राम, व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुलभूषण आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed