फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   weather mausam update today forecast imd shahdol mandla jabalpur gwalior indore bhopal

Weather Update: मध्यप्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि, कई जिलों में चेतावनी, अचानक बदला मौसम

Mon, 12 Feb 2024 10:02 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर/अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर/अनूपपुर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 12 Feb 2024 10:02 PM IST
सार

कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि के बाद चली ठंडी हवाओं से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। 

विज्ञापन
weather mausam update today forecast imd shahdol mandla jabalpur gwalior indore bhopal
अनूपपुर में गिरे ओर और बारिश का दृश्य। - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कई जगह बारिश और ओलावृष्टि हुई। नर्मदापुरम और रीवा संभागों के जिलों के साथ जबलपुर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश हुई। शहडोल संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश हुई और तेज हवाएं चली। प्रदेश के अन्य सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। दतिया में शीत लहर का प्रभाव रहा। ग्वालियर और जबलपुर जिलों में हल्का कोहरा छाया रहा। न्यूनतम दृश्यता सुबह के समय ग्वालियर में 600 मीटर और जबलपुर में 700 मीटर दर्ज की गई। बिछिया (मंडला), चौराई (छिंदवाड़ा) और अमरकंटक (अनूपपुर) में सुबह 8:30 के बीच ओलावृष्टि दर्ज की गई।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान शहडोल संभाग के जिलों में काफी बढ़े एवं शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे ग्वालियर संभाग के जिलों में काफी कम रहे। जबलपुर संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक रहे। नर्मदापुरम संभाग के जिलों में काफी अधिक रहे। शहडोल संभाग के जिलों में विशेषरूप अधिक रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.0°C खरगौन में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.8°C दतिया में दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


कई जिलों में हुई बारिश 
कई जिलों में बारिश हुई। इनमें में बरघाट 3 सेमी, शहडोल 3, सिवनी 2, शहपुरा 2, कोतमा 2, बुढ़ार 2, चन्नौदी 2, अमरपुर 1, मेहदवानी 1, मंडला 1, बिजुरी 1, अनुपपुर 1, समनापुर 1, जैतहरी 1, शाहपुरा 1, बैहर 1, करंजिया 1, वेंकटनगर 1, पाटन 1, कुमदम 1 बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां हुई ओलावृष्टि
मंडला (मंडला, निवास, बिछिया), सिवनी (सिवनी, केवलारी, धनोरा, कुरई, लखनादौन, घंसोर, छपारा), डिंडोरी (शहपुरा, मेहदवानी, डिंडोरी, करांजिया), बालाघाट (बेहर, परसवाड़ा, मलाजखंड, भीमजेरी, लामता, कटंगी, बिरसा), नरसिंहपुर (गोटेगांव, करेली, गाडरवारा), कटनी (ढीमरखेड़ा), उमरिया (मानपुर, बांधवगढ़, पाली, करकेली), छिंदवाड़ा (चोराई), जबलपुर (बरगी, जबलपुर, शहपुरा, पाटन, पनागर, कुंडम, बेलखाडू)।

इन जिलों में जारी कई गई चेतावनी
मऊगंज, सतना, कटनी, जबलपुर, सिवनी, पन्ना और रीवा जिलों में गरज, चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है। अनूपपुर, शहडोल, मंडला और बालाघाट जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी है। सिंगरोली, सीधी, उमरिया और डिंडोरी जिलों में भी ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की चेतावनी है। अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया भिंड, रीवा, मऊगंज सतना, शहडोल उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, पन्ना दमोह और छत्तरपुर जिलों में कोहरे की चेतावनी है। 



अनूपपुर में जमकर हुई ओलावृष्टि
अनूपपुर जिले के विभिन्न स्थानों पर सोमवार की दोपहर जमकर ओलावृष्टि हुई। इसके साथ ही कई घंटे तक बारिश होती रही। सोमवार शाम लगभग 4:30 बजे नगर में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरने लगे। लगभग आधे घंटे तक तेज हवाओं के साथ बड़े-बड़े ओले धरती पर सफेद चादर की तरह बिछ गए। आधे घंटे तक इतनी जोरदार बारिश और ओले गिरे जिससे किसानों को तो सबसे ज्यादा नुकसान होने की आशंका है, वहीं पेड़ पर लगे पत्ते जमीन पर बिछ से गए आम के पेड़ों पर आए बौर अब नजर नहीं आ रहे। कुछ पेड़ों पर तो पत्ते भी नजर नहीं आ रहे। इसके अलावा अनूपपुर जिले के बिजुरी, भालूमाडा क्षेत्र एवं इससे लगे ग्रामीण क्षेत्रों में तथा जैतहरी क्षेत्र से लगे हुए पपरौड़ी, निगौरा, लपटा ,मुंडा, भेलमा, उमरिया जरियारी ,चोलना, छातापटपर ,पड़रिया कल्याणपुर ,धनगांव एवं पुष्पराजगढ़ विकासखंड के भी कई ग्रामों में ओलावृष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed