{"_id":"5d5d18b98ebc3e6c8224d7b9","slug":"uttarakhand-news-bcci-matches-will-start-from-24-september-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: 24 सितंबर से शुरू होंगे बीसीसीआई के मैच, राज्य की टीम के ट्रायल का खाका तैयार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: 24 सितंबर से शुरू होंगे बीसीसीआई के मैच, राज्य की टीम के ट्रायल का खाका तैयार
Wed, 21 Aug 2019 03:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
गौरव ममगाईं , अमर उजाला, देहरादून
गौरव ममगाईं , अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 21 Aug 2019 03:42 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) अब बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंटों के आयोजन की तैयारियों में जुट गई है। इसके लिए सीएयू ने सबसे पहले उत्तराखंड की मजबूत टीम तैयार करने की योजना बनाई है। इसका खाका भी तैयार कर लिया गया है। शीघ्र ट्रायल का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
सीएयू के सचिव पीसी वर्मा ने बताया कि जिला क्रिकेट एसोसिएशनों को 31 अगस्त तक ट्रायल कर चयनित खिलाड़ियों के नाम देने को कहा गया है। इसके तुरंत बाद राज्य स्तरीय ट्रायल होंगे, जिसमें प्रदर्शन के आधार पर 30 से 60 तक खिलाड़ी चयनित किए जाएंगे। जो कैंप में हिस्सा लेंगे। कैंप की तिथि नौ सितंबर से 22 सितंबर तय हुई है।
विज्ञापन
24 सितंबर से राज्य में बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट शुरू हो जाएंगे। उनका प्रयास है कि मैच से पहले खिलाड़ियों को एक या दो दिन का आराम दिया जाए। हालांकि, अभी तिथि आधिकारिक रूप से घोषित नहीं की गई है। टीम चयन में योग्य एवं श्रेष्ठ खिलाड़ी का ही चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
बड़े खिलाड़ियों को सीधे ट्रायल में एंट्री
वर्मा के अनुसार, पिछली बार खेले बड़े खिलाड़ियों को जिलों के ट्रायल से छूट दी जाएगी। वे सीधे राज्य स्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे, जो बेहतर खेल दिखाएगा, उनका ही चयन किया जाएगा।
टूर्नामेंटों का सफल आयोजन चुनौती
सीएयू के अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड में विजय हजारे, रणजी, कूच विहार, विजय मर्चेंट ट्रॉफी के टूर्नामेंट होने हैं। पहली बार प्रदेश को इतने बड़े टूर्नामेंटों की मेजबानी मिली है। यदि इनका सफल संचालन होता है तो यह प्रदेश के लिए उपलब्धि होगी।