{"_id":"5742c1794f1c1bb415691339","slug":"uttarakhand-aman-selected-in-ar-rahman-scholarship","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआर रहमान स्कॉलरशिप से गिटार का मास्टर बनेगा हल्द्वानी का अमन","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
एआर रहमान स्कॉलरशिप से गिटार का मास्टर बनेगा हल्द्वानी का अमन
हिमांशु जोशी/ अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Mon, 23 May 2016 02:08 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand aman selected in AR rahman scholarship
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगीत के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए भारत के तीन छात्रों को बर्कली कॉलेज ऑफ म्यूजिक बोस्टन ने एआर रहमान स्कॉलरशिप के लिए चुना है।
विज्ञापन
स्कॉलरशिप पाने वालों में मुखानी (हल्द्वानी) के अमन सागर जोशी, गुवाहाटी के रोनोजीत चाहिला और दिल्ली के सार्थक मुदगल शामिल हैं। इस राशि के तहत तीनों को पौने दो करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप मिली है। इसमें से अमन को 95 लाख रुपये की स्कॉलरशिप मिली। अमन को यह छात्रवृत्ति 19 मई को दी गई।
विज्ञापन
बता दें की संगीतकार एआर रहमान ने 2014 में बर्कली कॉलेज से म्यूजिक में डॉक्टरेट की थी। उनके सम्मान में ही कॉलेज उनके नाम से भारतीय छात्रों को हर साल यह स्कॉलरशिप देता है। मुखानी निवासी डॉ. गणेश कुमार जोशी के बेटे 22 वर्षीय अमन सागर ने फोन पर बताया कि गिटार के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें इस स्कॉलरशिप मिली है।
विज्ञापन
अमन ने बताया कि उनके समेत तीनों को पौने दो करोड़ की स्कॉलरशिप मिली है। इसमें उन्हें 95 लाख की स्कॉलरशिप मिली है। बिड़ला स्कूल हल्द्वानी से प्रारंभिक शिक्षा हासिल करने वाले अमन गिटार बजाने के साथ-साथ गाने भी लिखते हैं। अमन ने बताया कि दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के दौरान उन्होंने कई लाइव शो किए। इसके अलावा कुछ एलबम में भी वे काम कर रहे हैं।
अमन ने बताया कि सितंबर में उन्हें कॉलेज ज्वाइन करना है जहां वे संगीत के क्षेत्र में मास्टर डिग्री करेंगे। उन्होंने बताया कि गुवाहाटी के रोनोजीत चाहिला को पियानो और दिल्ली के सार्थक मुदगल को गिटार के साथ तबला बजाने की तकनीक ईजाद करने पर यह स्कॉलरशिप दी गई है।