{"_id":"65ce50afef36e0a03f0214dd","slug":"uproar-over-burning-of-saffron-flag-in-surajpur-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सूरजपुर में भगवा झंडा जलाए जाने पर हंगामा, गांव में पुलिस तैनात, 40 लोग किए पाबंद","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
Aligarh News: सूरजपुर में भगवा झंडा जलाए जाने पर हंगामा, गांव में पुलिस तैनात, 40 लोग किए पाबंद
Thu, 15 Feb 2024 11:28 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 15 Feb 2024 11:28 PM IST
सार
गांव सूरजपुर में छत पर से भगवा झंडा उतार कर जला दिया गया। इसको लेकर गांव में हंगामा हुआ। पुलिस ने गांव में पहुंचकर मामले को शांत कराया। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
भगवा झण्डा जलाये जाने पर आक्रोशित लोगों को शांत कर उनसे वार्ता करते सीओ गभाना सुभेंदु सिंह व चंडौस
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ में चंडौस कोतवाली के गांव सूरजपुर में 14 फरवरी की रात को छत पर लगे श्रीराम के भगवा झंडे को उतार कर जलाए जाने पर 15 फरवरी को गांव में जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने जैसे-तैसे लोगों को शांत किया। एहतियातन गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में राजीनामा हुआ है। पुलिस ने 40 लोगों को पाबंद भी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि गांव सूरजपुर में 22 जनवरी को श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर गांव में रैली निकाली गई थी। उसी दौरान गांव निवासी मुरारीलाल का पुत्र रैली से एक श्रीराम का भगवा झंडा लेकर आया और अपनी छत पर लगा दिया। 24 जनवरी को गांव के कुछ असामाजिक तत्वों ने उक्त झंडे को छत से उतार कर गायब कर दिया था। उसके बाद मुरारी लाल के पुत्र ने दूसरा झंडा लगा दिया था। बीती 14 फरवरी की रात को दोबारा असामाजिक तत्वों झंडे को उतार कर उसमें आग लगा दी गई।
विज्ञापन
इसकी सूचना 15 फरवरी को गांव के लोगो ने श्रीराम सेना व आसपास के लोगों के साथ साथ पुलिस को भी भी दी। गुस्साए लोग गांव में एकत्र हुए और झंडा जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। हंगामे की सूचना पर सीओ गभाना सुभेंदु सिंह व चंडौस कोतवाल विनोद कुमार भी पहुंच गए। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझा कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। नया भगवा झंडा मंगा कर पीड़ित के घर लगाया।
बता दें कि जिस घर पर झंडा लगा था। उस व्यक्ति का वहां पर अकेला घर है, बाकी अन्य समाज के लोगों के घर हैं। जिस पर शक जा रहा था उसने कहा कि उसने झंडे को नहीं जलाया है। देर शाम को दोनों समाज के लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में आपसी सहमति से राजीनामा कर लिया है। गांव में एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है।
गांव में पूरी तरह से शांति है। दोनों समाज के लोगों ने राजीनामा कर लिया है। लिखकर दिया है कि वह आगे कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं। पुलिस ने फिर भी घटना को लेकर कुछ असामाजिक तत्वों को पाबंद किया है। -विनोद कुमार, चंडौस कोतवाल।