फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   upasna sharma become flying officer in airforce.

रोहड़ू की उपासना बनी एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर

Mon, 22 Jun 2015 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 22 Jun 2015 10:23 AM IST
विज्ञापन
upasna sharma become flying officer in airforce.

रोहड़ू की लोअर कोटी पंचायत के पारसा गांव की उपासना शर्मा एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर बनी हैं। उनके भाई आशुतोष शर्मा ने आर्मी लेफ्टिनेंट पद हासिल किया है। बच्चों की इस उपलब्धि से पिता सुभाष चंद और माता आशा देवी बेहद खुश हैं।

विज्ञापन


दोनों ने अपने परिजनों और गृह क्षेत्र का नाम रोशन किया है। भारतीय वायु सेना की हैदराबाद एयरफोर्स अकादमी में शनिवार को आयोजित पासिंग आउट परेड में उपासना की हौसलाअफजाई के लिए उनके माता-पिता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


उपासना के भाई आशुतोष शर्मा बीते सप्ताह भारतीय सेना अकादमी देहरादून में आयोजित पासिंग आउट परेड में लेफ्टिनेंट बने हैं। उपासना के पिता सुभाष चंद सीबीआई में डीएसपी तैनात हैं, जबकि माता आशा देवी गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशुतोष के दादा शिशीराम खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हैं। उपासना और आशुतोष के सेना में अफसर बनने पर गांव में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें दादी यमुना शर्मा, चाचा सुनील शर्मा (प्रवक्ता), चाची सुषमा शर्मा (प्रवक्ता) ने शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed