फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   up assembly election 2022: Rita Bahuguna offers to resign as MP in lieu of ticket to son

UP assembly election 2022 : बेटे को टिकट के बदले रीता बहुगुणा ने सांसद पद से इस्तीफे की पेशकश की

Tue, 18 Jan 2022 02:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 18 Jan 2022 02:41 PM IST
सार

रीता बहुगुणा ने पार्टी नेतृत्व के सामने यह प्रस्ताव रखा है कि यदि पार्टी उनके बेटे को लखनऊ से टिकट देती है तो वह सांसद पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
up assembly election 2022: Rita Bahuguna offers to resign as MP in lieu of ticket to son
डॉ. रीता बहुगुणा जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इलाहाबाद की भाजपा सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी को भाजपा से विधानसभा चुनाव का टिकट मिलने पर संशय पैदा हो गया है। सूत्रों के अनुसार पार्टी ने साफ कर दिया है कि एक परिवार से एक ही व्यक्ति को टिकट मिलेगा। जिस पर रीता बहुगुणा जोशी ने सांसद पद से इस्तीफे की पेशकश कर दी है।

विज्ञापन


उन्होंने पार्टी नेतृत्व के सामने यह प्रस्ताव रख दिया है कि यदि पार्टी उनके बेटे को लखनऊ से टिकट देती है तो वह सांसद पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं। रीता बहुगुणा बेटे के टिकट के लिए किसी भी कुर्बानी के लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन

इलाहाबाद से भाजपा सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी किसी भी कीमत पर लखनऊ से बेटे मयंक मिश्रा को भाजपा से टिकट दिलाने के लिए नेतृत्व पर दबाव बनाए हुए हैं। वह कई दिनों से दिल्ली में ही अपने आवास पर हैं। इस दौरान वह कोरोना पॉजिटिव भी हो गई हैं। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत तमाम पदाधिकारियों से संपर्क किया है।

विधानसभा चुनाव के पहले यूपी कैबिनेट के कई मंत्री योगी सरकार से इस्तीफा दे चुके हैं। इसी क्रम में सांसद रीता बहुगुणा जोशी के भी नाराज होने की अटकलें लगाई जा रहीं थीं।

रीता का कहना है कि उनका बेटा 10 साल से अधिक समय से भाजपा में काम कर रहा है और अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहा है। उसको टिकट देने पर पार्टी को विचार करना चाहिए। अगर पार्टी एक परिवार को एक टिकट के सिद्धांत के आधार पर उनके बेटे के नाम पर विचार नहीं करती है तो वह बेटे को टिकट के लिए सांसद पद छोड़ सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed