फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News Encroachment not being removed even after eviction order

Ujjain News: बेदखली का आदेश होने के बाद भी नहीं हट रहा अतिक्रमण, बारिश के पानी से किसानों को होगा नुकसान

Sat, 17 Jun 2023 04:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 17 Jun 2023 04:51 PM IST
सार

Ujjain News: उज्जैन जिले में खाचरौद तहसील के ग्राम पंचायत कंचनखेड़ी में शासकीय जमीन पर जमे अतिक्रमण को हटाने में राजस्व विभाग नाकाम है। जबकि अतिक्रमण हटाने के लिए बेदखली का आदेश भी जारी हो चुका है।

विज्ञापन
Ujjain News Encroachment not being removed even after eviction order
नहीं हट रहा अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक ओर शासन द्वारा अभियान चलाकर शासकीय संपत्ति से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं दूसरी ओर ग्राम कंचनखेड़ी में बेदखली का आदेश होने के बाद भी अतिक्रमण को हटाने में राजस्व अमला गंभीर नहीं है।

विज्ञापन


तहसील न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 0018/अ -68/2022-23 में एक मार्च 2023 को शासकीय भूमि सर्वे नंबर 74, 76, 132 पर जमे अवैध अतिक्रमण हटाने के आदेश के तीन महीने बीत जाने के बाद भी राजस्व विभाग अतिक्रमण हटाने में नाकाम नजर आ रहा है। जबकि आदेश के सात दिवस में राजस्व निरीक्षक और मोजा पटवारी अतिक्रमण हटाकर आदेश पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करना था। ग्राम पंचायत कंचनखेड़ी के नालों पर जमे अतिक्रमण से आसपास के किसानों को बारिश में फसलों की नुकसानी का डर सता रहा है।
विज्ञापन


नालों पर जमे अतिक्रमण से पानी की निकासी का रास्ता बाधित होने से बारिश का पानी सीधे किसानों के खेतों में घुसेगा। इस पूरे मामले में नवागत तहसीलदार रमेश सिसोदिया ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। राजस्व निरीक्षक से चर्चा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द हटेगा अतिक्रमण - राजस्व निरीक्षक
राजस्व निरीक्षक करमचंद डोडियार से जब संपर्क किया गया तो उनका कहना है कि खाचरौद राजस्व कार्यो की व्यस्तता अत्यधिक हैं और काम करने में अकेला हूं। सोमवार, मंगलवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed