फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur Murder Case NIA court sent three accused in Kanhaiya Lal murder case to judicial custody

Rajasthan: कन्हैया हत्याकांड के तीनों आरोपियों को जेल भेजा, एनआईए ने कोर्ट में कहा- अब तक की पूछताछ पूरी

Sat, 16 Jul 2022 03:14 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 16 Jul 2022 03:14 PM IST
सार

कन्हैया हत्याकांड में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आज मुख्य आरोपी रियाज अत्तारी, गौस मोहम्मद सहित फरहान मोहम्मद को एनआईए कोर्ट में पेश किया।

विज्ञापन
Udaipur Murder Case NIA court sent three accused in Kanhaiya Lal murder case to judicial custody
उदयपुर हत्याकांड - फोटो : Social Media

विस्तार

उदयपुर कन्हैयालाल हत्याकांड के तीन आरोपियों को जयपुर एनआईए कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के दौरान एनआईए ने कोर्ट में कहा कि तीनों आरोपियों से अब तक की पूछताछ पूरी हो गई है। जरूरत पड़ने पर उन्हें फिर रिमांड पर ले सकते हैं। एनआईए की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने तीनों आरोपियों को जेल (न्यायिक हिरासत) भेज दिया है। हत्याकांड से जुड़े चार अन्य आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। 
विज्ञापन


बता दें कि कन्हैया हत्याकांड में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आज शनिवार को मुख्य आरोपी रियाज अत्तारी, गौस मोहम्मद सहित फरहान मोहम्मद को एनआईए कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया। आसिफ हुसैन, मोहम्मद मोहसीन, वसीम और मोहसीन खान पहले से ही जेल में हैं।
विज्ञापन

 

#WATCH | Rajasthan: NIA presented all three accused in Udaipur's Kanhaiya Lal murder case before NIA Court in Jaipur today. The court sent them to judicial custody. Four others were already sent to jail. pic.twitter.com/CJCiWutRcH

विज्ञापन
विज्ञापन
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) July 16, 2022 ">http://


इधर, शुक्रवार को अजमेर में भड़काऊ नारेबाजी और नुपुर शर्मा का सिर कलम करने की धमकी देने वाले गौहर चिश्ती को अदालत ने 22 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर सौंप दिया था। हैदराबाद में उसे शरण देने वाले आरोपी अहसानुल्लाह उर्फ मुनव्वर को जमानत दे दी गई थी। गौहर चिश्ती एक जुलाई को जयपुर से फ्लाइट लेकर हैदराबाद भाग गया था। पुलिस ने भेष बदलकर उसकी रेकी की और उसके बारे पुख्ता जानकारी जुटाई। 

बीते गुरुवार को कार्रवाई से पहले उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन हैदराबाद पुलिस के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया था। पुलिस को गौहर चिश्ती की सात दिन की रिमांड मिली है। पुलिस उससे फंडिग और कन्हैया की हत्या को लेकर पूछताछ कर रही है। वह कन्हैया के हत्यारे रियाज और गौस के संपर्क में था। कन्हैया की हत्या से पहले चिश्ती उदयपुर भी गया था। ऐसे में उसके तार इस हत्याकांड से भी जुड़ रहे हैं।  

क्रूर तरीके से की गई थी कन्हैया की हत्या 
28 जून को उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या कर दी गई थी। वह धानमंडी इलाके के भूत महल क्षेत्र में रहते थे और पेशे से दर्जी थे। दो मुस्लिम युवक कपड़े का नाप देने के बहाने उनकी दुकान पर पहुंचे और धारदार हथियार से कन्हैया पर वार करना शुरू कर दिया। ताबड़तोड़ हमलों ने कन्हैया को संभलने का मौका तक नहीं दिया। उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई। हमले में दुकान पर काम करने वाला उसका साथी ईश्वर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed