फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   The woman at the railway station Jana child

महिला ने रेलवे स्टेशन पर जना बच्चा

Sat, 17 Jan 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 17 Jan 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली से आ रही समता एक्सप्रेस में सवार महिला को प्रसव पीड़ा होने पर राजामंडी स्टेशन पर परिवारीजनों ने उतार लिया। रेलवेकर्मियों से महिला को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए एक घंटे तक गुहार लगाई पर किसी ने सुनवाई नहीं की। फिर स्टेशन पर मौजूद महिलाएं आगे आईं और प्रसव कराया। बच्चे के जन्म के बाद उसे निजी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

झांसी की ओर जाने वाली समता एक्सप्रेस में एक दंपति सवार थे। महिला नौ माह की गर्भवती थी। ट्रेन शुक्रवार शाम  पांच बजे राजामंडी स्टेशन पर रुकी हुई थी। तभी महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। पति और सास ने महिला को प्लेटफार्म नंबर एक पर उतार लिया। स्टेशन मास्टर को जानकारी दी लेकिन कोई मदद नहीं मिली। इसके बाद पूछताछ केंद्र पर अस्पताल में भर्ती कराने की गुहार लगाई। मगर, एक घंटे तक किसी ने सुनवाई नहीं की। महिला प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी। पति और सास यात्रियों से मदद की गुहार लगाने लगे। किसी ने उन्हें बताया कि नजदीकी ही अस्पताल है, उसे वहां पर ले जाएं। वे उसे ले जाने लगे लेकिन पीड़ा और बढ़ गई। इस पर उसे वहीं पर लिटा दिया। वहां पर मौजूद कुछ महिलाओं ने प्रसव कराया। जच्चा-बच्चा सकुशल होने पर परिवार वाले भी खुश हो गए। इसके बाद दोनों को लेकर अस्पताल चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed