फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   The liquor shop will be open and movement

शराब की दुकान खुली तो होगा आंदोलन

Tue, 21 Mar 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Tue, 21 Mar 2017 10:51 PM IST
सार

अगस्त्यमुनि ब्लाक के बसुकेदार क्षेत्र की 50 से अधिक गांवों की जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।

विज्ञापन

विस्तार

अगस्त्यमुनि ब्लाक के बसुकेदार क्षेत्र की 50 से अधिक गांवों की जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंक, बिजली, सड़क जैसी सुविधाएं भी लोगों को उपलब्ध नहीं है।

विज्ञापन


वर्ष 2015 में बसुकेदार को तहसील बनाने के बाद भी 25 हजार से अधिक आबादी को तहसील और विभागीय कार्यों के लिए जखोली और अगस्त्यमुनि जाना पड़ रहा है।

तहसील मातृ शिशु कल्याण केंद्र और आईटीआई के किराए के कमरे में चल रही है। क्यार्क-बरसूड़ी ग्राम पंचायत के जमेठी गांव को सड़क से जोड़ने के लिए एक दशक से मांग हो रही है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन मिल रहे हैं।
विज्ञापन


यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, संसाधन और डाक्टरों के अभाव में शोपीस बना है, लेकिन जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के बजाय वर्ष 2015 में शासन के निर्देश पर बसुकेदार में शराब की दुकान खोली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इस दुकान को क्यार्क-बरसूड़ी गांव में स्थानातरित करने की तैयारी है, इससे क्षेत्रवासियों में रोष है। ग्राम प्रधान हर्षिला देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष सोबती देवी, राजेंद्र भंडारी, राय सिंह बिष्ट, बीएस भंडारी, बलवीर सिंह चौहान आदि का कहना है कि जनता जरूरी सुविधाएं मांग रही है, लेकिन शासन शराब की दुकान दे रहा है।

क्यार्क-बरसूड़ी में ठेका खोला गया तो जनांदोलन के साथ तहसील व कलेक्ट्रेट में आमरण अनशन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed