फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The government gave a clean chit to Kanhaiya, Ashutosh- Anirban suspect

केजरीवाल सरकार ने कन्हैया को दी क्लीनचिट

Fri, 04 Mar 2016 12:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 04 Mar 2016 12:08 PM IST
विज्ञापन
The government gave a clean chit to Kanhaiya, Ashutosh- Anirban suspect
जेएनयू विवाद - फोटो : ब्यूरो

कथित रूप से लगे देश विरोधी नारे पर दिल्ली सरकार ने अपनी डीएम (डिस्ट्रिक मजिस्ट्रेट) रिपोर्ट जारी कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक यह सच है की जेएनयू में देशविरोधी नारे लगाए गए, लेकिन उसमें जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के शामिल होने के सबूत नहीं हैं।

विज्ञापन

जिस आयोजन में देशविरोधी नारे लगे उसका मुख्य आयोजक उमर खालिद था। मगर किसी भी वीडियो में यह साफ-साफ पता नहीं लगता कि वह नारे लगा रहा है।

डीएम रिपोर्ट ने कुल सात वीडियो की हैदराबाद स्थित ट्रुथ लैब में जांच कराई, जिसमें तीन वीडियो के साथ छेड़छाड़ की बात सामने आई है। इसमें कन्हैया कुमार का वीडियो भी शामिल है।

विज्ञापन

'जेएनयू में देश विरोधी नारे लगे'

आशुतोष और अनिर्बन के खिलाफ जांच रहेगी जारी

The government gave a clean chit to Kanhaiya, Ashutosh- Anirban suspect
कन्हैया की घर वापसी - फोटो : Amar Ujala

दिल्ली सरकार ने जेएनयू में देशविरोधी नारे लगाने का वीडियो आने के बाद 13 फरवरी को जांच के आदेश दिए थे। रिपोर्ट में कन्हैया को क्लीन चिट दे दी गई है। हालांकि इसमें उमर, आशुतोष और अनिर्बन समेत कुछ अन्य लोग जिनकी पहचान नहीं हो पाई है, उनके खिलाफ आगे जांच की सिफारिश की गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक जांच के दौरान अलग-अलग माध्यमों से मिले सात वीडियो की हैदराबाद में जांच कराई गई है। छेड़छाड़ वाले वीडियो में बंदूक जैसे शब्दों को जोड़ा गया है। हालांकि रिपोर्ट में साफ-साफ कहा गया है कि कैंपस में देश के खिलाफ नारे लगे।

अफजल गुरू के समर्थन में नारे लगाए गए। रिपोर्ट में कहा गया है कि उमर खालिद अफजल गुरू और कश्मीर की मांगों का समर्थन करता है यह सबको पता है। वह देश विरोधी नारे लगाने वाले वीडियो में दिखाई भी दे रहा है। मगर जांच में उसकी आवाज साफ-साफ पता नहीं चलती है, लेकिन उसे लेकर आगे जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed