फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   tahsill devas

तहसील दिवस में उमड़ा समस्याओं का सैलाब

Wed, 03 Jun 2015 01:48 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Wed, 03 Jun 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
झांसी। मंगलवार को तहसील दिवस में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी। यहां विभिन्न विभागों की 305 शिकायतें दर्ज की गईं। लेकिन, प्रशासनिक अमला मौके पर महज पांच शिकायतों का निस्तारण कर पाया। शेष फरियादियों को एक सप्ताह में समस्या हल का भरोसा देकर चलता कर दिया गया।
विज्ञापन



तहसील दिवस का आयोजन जिलाधिकारी अनुराग यादव की अध्यक्षता में हुआ। भीषण गर्मी व तीखी धूप होने के बाद भी यहां फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी। राजस्व विभाग की सर्वाधिक 54 शिकायतें आईं। इसके अलावा पुलिस पुलिस विभाग से जुड़ीं 36 एवं समाज कल्याण विभाग की 23 समस्याएं दर्ज की गईं। शिक्षा विभाग की 12, स्वास्थ्य विभाग की दो, विकास विभाग की पांच तथा अन्य विभागों की 198 शिकायतें आईं। इस दौरान डीएम ने कहा कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए। चक रोड पर कब्जे की शिकायतों का अफसर मौके पर जाकर प्रभावशाली ढंग से निस्तारण करें। सभी लंबित शिकायतों का एक सप्ताह में निस्तारण कर आख्या प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतें गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित की जाएं। मुख्यमंत्री कभी भी शिकायतकर्ता से शिकायत निस्तारण के संबंध में जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन



इस मौके पर एसएसपी किरण एस, नगर आयुक्त अरुण प्रकाश, सीएमओ डा. विनोद यादव, डीएफओ एन रविंद्र, डीडीओ रामसेवक, एसडीएम भगवान शरण, सीओ कल्याण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed