फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sushma verma will play againest newzealand.

दूसरी बार टीम इंडिया से खेलेगी हिमाचल की बेटी

Thu, 25 Jun 2015 11:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Thu, 25 Jun 2015 11:21 AM IST
विज्ञापन
sushma verma will play againest newzealand.

हिमाचल की बेटी दूसरी बार टीम इंडिया में बल्ला भांजती नजर आएगी। प्रदेश की दाएं हाथ की बल्लेबाज और विकेटकीपर सुषमा वर्मा का चयन न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। सुषमा न्यूजीलैंड में होने वाली वन-डे और टी-20 सीरीज में अपना लोहा मनवाएंगी। चयन समिति ने बंगलूरू में सिलेक्शन कैंप के दौरान सुषमा का चयन किया।

विज्ञापन


हिमाचल क्रिकेट टीम की खिलाड़ी सुषमा इससे पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं। दाएं हाथ की बल्लेबाज और विकेटकीपर सुषमा वर्मा को एचपीसीए अध्यक्ष एवं बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने वर्ष 2015 में बेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब दिया है।
विज्ञापन


प्रदेश के लिए फख्र की बात : अनुराग
एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमारी शुभकामनाएं सुषमा के साथ हैं। क्रिकेट क्षेत्र में सुषमा वर्मा ने हिमाचल को नई बुलंदियों तक पहुंचाया है। हिमाचल के लिए यह फख्र की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीद है कि हिमाचल की अन्य महिला क्रिकेटर भी सुषमा से प्रेरणा देकर देवभूमि का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन करेंगी। अपनी प्रतिभा और कठोर परिश्रम के कारण ही सुषमा वर्मा का न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। यह हिमाचल के लिए गौरव की बात है।

बेटी की उपलब्धि पर माता-पिता बेहद खुश

सुषमा वर्मा मूलतया शिमला जिले की सुन्नी तहसील की रहने वाली हैं। हिमरी पंचायत के गढेरी निवासी सुषमा ने बनूणा स्कूल से दसवीं पास की है। पोर्टमोर शिमला से जमा दो और डीएवी कॉलेज कांगड़ा से स्नातक की पढ़ाई की। उनका 2009 में एचपीसीए क्रिकेट अकादमी धर्मशाला के लिए चयन हुआ।


विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी के बूते 2014 में पहली मर्तबा वुमन वर्ल्ड कप टी-20 में टीम की सदस्य चुनी गईं। 2013 में बांग्लादेश के साथ हुए मुकाबले में भारतीय टीम से खेलीं। उनके पिता जेबीटी शिक्षक भोपाल सिंह वर्मा और माता गौरा वर्मा को बेटी की उपलब्धि पर नाज है। कहते हैं कि बेटी ने खेल में कमाए नाम से हमें भी अलग पहचान दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed