{"_id":"c91b19ce6d5cb98dd4473e1133cb1094","slug":"sushma-selected-for-t-20-series-against-new-zealand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाज है इस बेटी पर, रोशन किया प्रदेश का नाम","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
नाज है इस बेटी पर, रोशन किया प्रदेश का नाम
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Tue, 14 Jul 2015 11:47 AM IST
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही महिला क्रिकेट सीरीज में हिमाचल की क्रिकेटर सुषमा वर्मा खूब जलवा दिखा रही हैं। बेहतर प्रदर्शन की बदौलत सुषमा वर्मा का टी-20 सीरीज में भी चयन हुआ। इस सीरीज के दो मैच हो चुके हैं, जबकि अंतिम मैच 15 जुलाई को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बंगलूरू में होने वाला है।
विज्ञापन
ऐसे में हिमाचल की सुषमा वर्मा पर भी सबकी निगाहें टिकी हैं। मध्यक्रम की बल्लेबाज सुषमा ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर हिमाचल का नाम चमकाया है। हिमाचल की बेटी इस सीरीज में सभी तीन मैचों में भारतीय क्रिकेट टीम के प्लेइंग इलेवन में रही हैं।
विज्ञापन
एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 के सभी मैचों में हिमाचल की खिलाड़ी सुषमा वर्मा का खेलना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। इससे न केवल हिमाचल का नाम रोशन हुआ है, बल्कि हिमाचल की महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिली है।
विज्ञापन