सुरेंद्र हत्याकांड: नशे में लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद, सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट, जानें पूरा मामला
Kanpur Murder: पनकी एसीपी तेज बहादुर सिंह ने बताया की दीपक और सुरेंद्र दोनों मिलाकर शराब पी रहे थे। दोनों में रुपए को लेनदेन विवाद होने लगा। इस पर दीपक ने पीवीसी पाइप से सुरेंद्र राठौर पर हमला बोल दिया और उसकी हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
विस्तार
कानपुर में जिला जालौन के कुठौद ग्राम बाबली निवासी सुरेंद्र राठौर (30) की हत्या रुपये की लेन देन को लेकर हुई थी। नशे में हुए विवाद के बाद साथी ने भी सिर पर पाइप से वार कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सुरेंद्र राठौर अपनी पत्नी अर्चना और बेटे अंश(6) और बेटी परी (3) के साथ पनकी के सुंदर नगर में किराए के मकान में रहता था। सोमवार देर रात उसका शव पनकी पड़ाव में भौसिंह का पुरवा के मैदान में मौरंग पड़ा था । सूचना पर पहुंची पनकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि सिर पर चोट लगने से मौत हुई है। जिसके बाद पनकी पुलिस हरकत में आई और मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने सुरेंद्र राठौर की हत्या के मामले में कच्ची बस्ती पनकी पड़ाव निवासी दीपक कुमार कुरील पुत्र जगजीवन लाल को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पुलिस ने दीपक के पास से हत्या में प्रयुक्त एक पीवीसी पाइप भी बरामद की है। पनकी एसीपी तेज बहादुर सिंह ने बताया की दीपक और सुरेंद्र दोनों मिलाकर शराब पी रहे थे। दोनों में रुपए को लेनदेन विवाद होने लगा। इस पर दीपक ने पीवीसी पाइप से सुरेंद्र राठौर पर हमला बोल दिया और उसकी हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।