फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Successful operation of pancreatic cancer in Doon Hospital

दून अस्पताल में पेन्क्रियास कैंसर का सफल ऑपरेशन,  60 साल की महिला की जान बची

Fri, 16 Mar 2018 02:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 16 Mar 2018 02:06 PM IST
विज्ञापन
Successful operation of pancreatic cancer in Doon Hospital
doctor

देहरादून के राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में एक महिला के आंतों का कैंसर का जटिल ऑपरेशन किया गया। सात घण्टे की कड़ी मेहनत के बाद महिला को नया जीवन दिया गया।

विज्ञापन


महिला पीलिया से भी पीड़ित थी। डॉक्टरों द्ववारा किये गए सफल ऑपरेशन पर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ पीबी गुप्ता ने ऑपरेशन करने वाली टीम को बधाई दी। रुद्रप्रयाग निवासी बुजुर्ग महिला पीलिया से पीड़ित होने पर उपचार के लिए दून अस्पताल पहुंची। जांच करने के बाद फिजिसियन ने गेस्ट्रो सर्जन डॉ विपुल कंडवाल के पास महिला को रेफर किया।
विज्ञापन


डायग्नोस करने पर डॉ कंडवाल को पता चला कि महिला के पेन्क्रियास (आंत) की ऊपरी छोर कैंसर की चपेट में हैं। जो लगातार फैल रहा है। जांच पूरी होने के बाद डॉ कंडवाल ने ऑपरेशन का निर्णय लिया। ओंको सर्जन डॉ नवनीत जैन के साथ मिलकर महिला का कई घण्टो की मेहनत के बाद सफल ऑपरेशन किया गया। गेस्ट्रो सर्जन डॉ कंडवाल ने बताया, महिला का कैंसर से ग्रषित आंत को निकाल दिया गया है। बाकी कटी आंतो को एक जटिल प्रक्रिया के जरिये जोड़ा गया है। टीम में एनेस्थेटिक डॉ अतुल, डॉ सिरोज, स्टाफ नर्स प्रतिभा मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed