फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   success story of priya.

नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनी हिमाचल की बेटी

Sun, 31 May 2015 10:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहड़ू
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहड़ू Updated Sun, 31 May 2015 10:34 AM IST
विज्ञापन
success story of priya.

भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनीं प्रिया कायथ ने रोहड़ू के साथ पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। शनिवार को भारतीय नौसेना अकादमी तैमूर केरल में हुई पासिंग आउट परेड में प्रिया ने पलटन कमांडर बनकर परेड की अगुवाई की। वह रोहड़ू तहसील के दलगांव की रहने वाली हैं। जमा दो कक्षा तक शिक्षा डीएवी स्कूल हमीरपुर से प्राप्त की।

विज्ञापन


वर्ष 2012 में पंजाब यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन में बीटेक की। कैंपस प्लेसमेंट में प्रिया महिंद्रा ट्रैक कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर चुनी गईं। वर्ष 2013 में प्रिया मिस टैलेंट हिमाचल प्रदेश तथा मिस नॉर्थ इंडिया-2014 भी बनीं। वर्ष 2014 में ही प्रिया ने भारतीय नौसेना की प्रवेश परीक्षा पास की।
विज्ञापन


अगस्त 2014 से प्रिया भारतीय नौसेना अकादमी तैमूर केरल में प्रशिक्षण ले रही थीं। प्रशिक्षण के बाद 30 मई को अकादमी में पासिंग आउट परेड हुई। इसके बाद प्रिया को सब लेफ्टिनेंट का पदभार सौंपा गया। प्रिया कायथ की पहली नियुक्ति मुंबई में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी की उपलब्धि से पिता खुश- प्रिया के पिता डा. बलबीर सिंह ने बताया कि वह अपनी बेटी की इस उपलब्धि से काफी उत्साहित हैं। स्वयं भी प्रिया की पासिंग आउट परेड में मौजूद थे। बेटी को पलटन की कमांडर के रूप में परेड की अगुवाई करते देखना उनके लिए खुशी का लम्हा था। इसे वह कभी भी नहीं भूल पाएंगे। प्रिया ने उनका नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed