फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: After removing Congress logo from social media profile, former minister Sajjan Verma insists on joinin

Indore: सोशल मीडिया प्रोफाइल से कांग्रेस का लोगो हटाने के बाद पूर्व मंत्री वर्मा की भाजपा में जाने की अटकले

Sat, 17 Feb 2024 07:40 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 17 Feb 2024 07:40 PM IST
सार

सज्जन सिंह वर्मा सोनकच्छ के विधायक रह चुके हैं। डेढ़ साल की कांग्रेस की सरकार में वह मंत्री भी रहे है। इस बार वे चुनाव हार गए। उन्हें इंदौर जिले के भाजप अध्यक्ष रहे राजेश सोनकर ने चुनाव हराया है। वे देवास लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी रह चुके है।

विज्ञापन
Indore: After removing Congress logo from social media profile, former minister Sajjan Verma insists on joinin
पूर्व मंत्री ने हटाया कांग्रेस के पंजे का लोगो। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुलनाथ के भाजपा में जाने की कयासों के बीच नाथ समर्थक पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की एक्स प्रोफाइल से कांग्रेस का झण्डा और लोगो गायब हो गया है। उनके प्रोफाइल में शुक्रवार को ही बदलाव हुआ। कयास लगाए जा रहे हैं कि वे भाजपा में जा सकते है। इस बारे में उनसे प्रतिक्रिया चाही गई, लेकिन उनका फोन भी बंद आ रहा है।उनके समर्थकों का कहना है कि वर्मा कांग्रेस नहीं छोड़ सकते है। वे इस वक्त कहां है, यह भी उनके समर्थक बताने की स्थिति में नहीं है।

विज्ञापन

सोनकच्छ से रह चुके है विधायक

सज्जन सिंह वर्मा सोनकच्छ के विधायक रह चुके हैं। डेढ़ साल की कांग्रेस की सरकार में वह मंत्री भी रहे है। इस बार वे चुनाव हार गए। उन्हें इंदौर जिले के भाजप अध्यक्ष रहे राजेश सोनकर ने चुनाव हराया है। वे देवास लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी रह चुके है। 

विज्ञापन

पूर्व विधायक शुक्ला और पटेल के नामों के भी चर्चा

इंदौर की एक नंबर विधानसभा सीट के पूर्व विधायक संजय शुक्ला और देपालपुर के पूर्व विधायक विशाल पटेल के भी भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही है। हालांकि दोनों के भाजपा में जाने की अफवाहें विधानसभा चुनाव के पहले भी उड़ चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पटेल ने कहा कि मैं और शुक्ला इस वक्त देपालपुर में एक विवाह समारोह में है। दोनो के बारे में अफवाह भाजपा वाले अक्सर उड़ाते है। हमारा भाजपा में जाने का कोई इरादा नहीं है।

वर्मा बोले- मैने इस्तीफा नहीं दिया

कमलनाथ परिपक्व नेता है। वे इस तरह के निर्णय जल्दबाजी में नहीं लेते। अभी भाजपा में जाने की सिर्फ अटकले है। कोई भी नेता मान सम्मान के लिए राजनीति करते है। कांग्रेस ने नाथ को सम्मान दिया है। प्रदेश में फेरबदल से वे नाखुश नहीं है। दूसरी लाइन को आगे हर नेता बढ़ाता है। इससे नाथ की राजनीति पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वे बड़े कद के नेता है।



नाथ इंदिरा गांधी के तीसरे पुत्र के रुप में जाने जाते है। छोटी मोटी बातों पर वे गांधी परिवार से मतभिन्नता नहीं रख सकते है। मैने भी कोई इस्तीफा नहीं दिया है। खुद की प्रोफाइल में लोगो बदले जाने पर कहा कि नाथ ने अपनी प्रोफाइल बदली, मैं उनका अनुयायी हुई,इसलिए मैने भी बदली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed