{"_id":"6206335c66ef25751d42f734","slug":"sp-chief-akhilesh-yadav-addressed-public-meeting-in-shahabad-rampur-regarding-up-election-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: शाहबाद में भाजपा पर बरसे अखिलेश, बोले- आजम खां बाहर होते तो चुनाव दूसरे तरीके से होता","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
UP Election 2022: शाहबाद में भाजपा पर बरसे अखिलेश, बोले- आजम खां बाहर होते तो चुनाव दूसरे तरीके से होता
Fri, 11 Feb 2022 03:30 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 11 Feb 2022 03:30 PM IST
सार
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शाहबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम आजम खां के बिना चुनाव प्रचार कर रहे हैं। अगर वो होते तो चुनाव दूसरे तरीके से होता।
विज्ञापन
सपा प्रमुख अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के दूसरे चरण के मतदान को लेकर चुनावी प्रचार जोरों पर है। इसे लेकर शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मिलक विधानसभा क्षेत्र के शाहबाद में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने सपा सांसद आजम खां के खिलाफ दर्ज मुकदमों का मुद्दा भी उठाया।
विज्ञापन
शाहबाद-आंवला मार्ग पर एक मैदान में हुई जनसभा के लिए अखिलेश यादव दोपहर करीब पौने बारह बजे पहुंचे। जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि आज हम आजम खां के बिना चुनाव प्रचार कर रहे हैं। अगर वो होते तो चुनाव दूसरे तरीके से होता।
विज्ञापन
'जीप से किसानों को कुचलने वाले जेल से बाहर आ गए'
अखिलेश यादव ने कहा, 'जीप से किसानों को कुचलने वाले जेल से बाहर आ गए लेकिन, भैंस चोरी, बकरी चोरी, किताब चोरी जैसे आरोपों में दर्ज झूठे मुकदमों में जेल गए आजम खां को जेल में रहना पड़ रहा है।' उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच छोटी है। आजम खां की सोच शिक्षा और विकास को बढ़ावा देना है, इसीलिए उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर साधा निशाना
अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा, 'बाबा को लैपटॉप और स्मार्टफोन चलाना तक नहीं आता और वो बांटने की बात कर रहे हैं। बताइए रामपुर में कितने युवाओं को लैपटॉप और स्मार्टफोन मिला। सपा सरकार में दिए गए लैपटॉप अब तक चल रहे हैं। हमारे बाबा मुख्यमंत्री गर्मी निकालने की बात करते हैं वो क्या कंप्रेशर हैं, वो कुछ नहीं जानते। हम फौज में नौकरी निकालकर और रोजगार देकर भाजपा की गर्मी निकालेंगे।'
'पहले चरण से साफ हो गया हवा किस ओर चल रही है'
सपा प्रमुख ने कहा कि नई संसद बनाई जा रही है। इसके बाद भाजपा संविधान भी नया बना देगी। भाजपा कुछ भी कर सकती है। हमारी लड़ाई संविधान बचाने की है। पहले चरण के मतदान के बाद साफ हो गया है कि हवा किस ओर चल रही है और भाजपा की हवा खराब है। भाजपा का सफाया होगा। क्या इसकी शुरुआत रामपुर से करेंगे। कहा कि रामपुर में भाजपा एक भी सीट नहीं जीतेगी।
अखिलेश यादव ने किसान आंदोलन, नोटबंदी को लेकर भी भाजपा सरकार को घेरा। कहा कि भाजपा उद्योगपतियों और अमीरों की सरकार है, गरीबों की नहीं। इसके बाद अखिलेश यादव केमरी में जनसभा को संबोधित करने चले गए। जहां से वो रामपुर शहर विधानसभा आएंगे और फिर विजयरथ पर सवार होकर स्वार विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करेंगे।