फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   City and States Archives ›   six months sentence to tractor driver at sirmaur.

बच्ची को रौंदने वाले ट्रैक्टर चालक को छह माह की कैद

Fri, 15 Jan 2016 08:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Fri, 15 Jan 2016 08:00 PM IST
विज्ञापन
six months sentence to tractor driver at sirmaur.

अदालत ने दोषी ट्रैक्टर चालक को छह माह की कैद और जुर्माने की सजा सुनाई है। 15 फरवरी 2009 में दोषी चालक ने तेज रफ्तार ट्रैक्टर से बच्ची को कुचला था। हादसे में घायल बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। शुक्रवार को पांवटा एसीजेएम न्यायालय संख्या-1 के न्यायधीश डॉ. परविंद्र सिंह अरोड़ा की अदालत ने आरोपी को सजा सुनाई।

विज्ञापन


सहायक जिला न्यायवादी राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि 15 फरवरी 2009 को हादसा हुआ था। इसमें ट्रैक्टर ईंटों से भरा हुआ था। भाटांवाली के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक बच्ची ईशा को कुचल दिया। सिर और पेट पर ट्रैक्टर चढ़ने से बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। इसके बाद आरोपी चालक नरेश कुमार पुत्र कालू राम निवासी बाएकुआं के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।
विज्ञापन


जुर्म साबित होने पर आरोपी चालक को अदालत ने आईपीसी की धारा 279 में छह माह साधारण कैद और 1000 जुर्माना किया। आईपीसी की धारा 304ए में छह माह की साधारण कैद एवं 5000 जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा नहीं करने की सूरत में तीन माह की अतिरिक्त सजा सुनाई है। अदालत ने मृतका बच्ची की माता सुषमा पत्नी सुभाष चंद निवासी किशनपुरा को छह हजार मुआवजा राशि देने के आदेश दिए। सहायक जिला न्यायवादी आरएस शर्मा ने कहा कि मुलजिम चालक पर सभी सजाएं एक साथ चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed