फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   six himachali player will participate in summer games.

लॉस एंजिल्स में दमखम दिखाएंगे छह हिमाचली

Sat, 11 Jul 2015 12:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Sat, 11 Jul 2015 12:03 PM IST
विज्ञापन
six himachali player will participate in summer games.

वर्ल्ड समर गेम्स में हिमाचल के छह खिलाड़ी भी दमखम दिखाएंगे। अमेरिका के लॉस एंजिल्स में यह प्रतियोगिता 24 जुलाई से शुरू होगी। दो अगस्त तक होने वाली चैंपियनशिप में ये विशेष खिलाड़ी भारत की चुनौती को पेश करेंगे।

विज्ञापन


ऊना के प्रेम आश्रम से विशाखा और पलक को भी टीम में जगह दी गई है। पलक रोलर स्केटिंग तथा विशाखा एथलेटिक्स में हिस्सा लेंगी। इसके अलावा कांगड़ा से कृष्णा, बिलासपुर से राकेश, मंडी से राहुल और चंबा से सलोचना भी लॉस एंजिल्स जाएंगे।
विज्ञापन


खिलाड़ियों के साथ दो कोच भी जा रहे हैं। इंटरनेशनल कोच रवि ने बताया कि ऊना से दो खिलाड़ियों का चयन वर्ल्ड समर गेम्स के लिए हुआ है। उन्होंने बताया कि इससे पहले प्रेम आश्रम ऊना के पांच बच्चे वर्ल्ड गेम्स में हिस्सा ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओबी के अध्यक्ष डा. राम नारायण प्रभाकर, उपाध्यक्ष सिस्टर वालसा, एसओबी हिमाचल चेयरपर्सन डा. मल्लिका नड्डा ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed