{"_id":"056434e531db626fe0c36107cfb2e25c","slug":"singing-is-better-than-acting-wadali","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्टिंग से गायकी अच्छी है : लखविंद्र वडाली","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
एक्टिंग से गायकी अच्छी है : लखविंद्र वडाली
ब्यूरो/अमर उजाला, कसौली (सोलन)
Updated Sun, 29 Jun 2014 08:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायकी अभिनय से कहीं बेहतर है। मेरा बचपन संगीत की दुनिया में ही बीता और शुरू से ही गायन का शौक रहा है। यह बात अमर उजाला से विशेष बातचीत में प्रसिद्ध पंजाबी गायक लखविंद्र वडाली ने कही।
विज्ञापन
वह कसौली समर फेस्टिवल की दूसरी संध्या में प्रस्तुति देने पहुंचे थे। उन्होंने सुर संगम और गायन क्षेत्र की बारीकियां अपने पिता पद्मश्री पूर्णचंद वडाली और चाचा प्यारेला वडाली से सीखीं।
विज्ञापन
उनका घराना पटियाला है और वर्षों से सूफी और फोक सांग गाकर लोगों का मनोरंजन कर रहे है। उनका आजा यार दे दीदार गाना लोगों की जुबान पर छाया हुआ है।
वह एनडीटीवी में प्रसारित होने वाले रिएलटी शो जुनून कुछ कर दिखाने का और स्टार प्लस के रिएलिटी शो म्यूजिक का महा मुकाबला में भी धूम मचा चुके हैं। उनका कहना है की रिएलिटी शो से देश में छिपी प्रतिभाओं को सामने आने का मौका मिलता है।
विज्ञापन
फिल्मों में कर रहे एक्टिंग
लखविंद्र वडाली गायकी के साथ-साथ फिल्मों में अभिनय भी कर रहे हैं। उन्होंने अब तक अखियां उडीक दियां व छेवां दरिया समेत कई फिल्मों में काम किया है। उनकी आने वाली फिल्में शीशा यार दा और रिस्क इन इश्क है।
वह अभी तक इश्के दा जाम, नैना दे बूहे, अनप्रेडिक्टेबल आदि एलबम निकाल चुके है। उनका एलबम मैं तेरी कमली-रमली, मैं तेरी जोगन माहिया जल्द बाजार में आने वाली है।