{"_id":"52599920ec290f05a9aea4bd669717b9","slug":"singer-karamjit-anmol-interview","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भगवंत मान ने बनाया करमजीत को 'अनमोल'","category":{"title":"City and States Archives","title_hn":"शहर और राज्य आर्काइव","slug":"city-and-states-archives"}}
'भगवंत मान ने बनाया करमजीत को 'अनमोल'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 19 Jul 2014 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब पूछते हैं कि गायकी की ट्रेनिंग कहां से ली। सच्चाई यह है कि संगीत की शिक्षा तो कभी ले ही नहीं पाया। हां, अब इसकी शुरुआत की है। यह कहना है पंजाबी गायक और कॉमेडियन करमजीत अनमोल का।
विज्ञापन
करमजीत शुक्रवार दोपहर सेक्टर-34 स्थित ओएक्सएल स्कूल ऑफ मल्टीमीडिया एंड एक्टिंग में स्टूडेंट्स को अभिनय की बारीकियां सीखाने के लिए पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि आजकल पंजाब में नए गायकों को सबसे ज्यादा बेवकूफ प्रोडक्शन कंपनी वाले बनाते हैं। कंपनी कहती है कि पहले वे अपने पैसे से वीडियो बनाए और बाद में वीडियो टीवी पर रिलीज करने के पैसे मांगते हैं।
विज्ञापन
भगवंत मान की है अहम भूमिका
उन्होंने बताया कि गायकी से एक्टिंग में आने के पीछे उनके साथी भगवंत मान की अहम भूमिका है। वे भगवंत मान के साथ पढ़ते थे और दोनों ने एक साथ अपनी कई कॉमेडी कैसेट भी निकाली। साथ ही वे सिंगिंग भी करते रहे।
विज्ञापन
ऐसे में एक दिन भगवंत मान ने अपने टीवी शो ‘जुगनु केहंदा है’ में एक रोल ऑफर किया। इसके बाद उनके पास कॉमेडी रोल के ऑफर आने लगे और वे इसी में रम गए। आने वाले समय में वे फिल्म ‘डबल द ट्रबल’ में नजर धर्मेंद्र के साथ नजर आएंगे।