फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Signal bad for five hours, Mumbai-Howrah route

सिग्नल खराब होने से पांच घंटे बाधित रहा मुंबई-हावड़ा मार्ग

Tue, 23 Jan 2018 11:42 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
अमर उजाला, चित्रकूट Updated Tue, 23 Jan 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
Signal bad for five hours, Mumbai-Howrah route
train
सिग्नल मेें आई तकनीकी खराबी के चलते पांच घंटे तक मुंबई-हावड़ा रेल यातायात प्रभावित रहा। आधा दर्जन ट्रेनों को पास के स्टेशनों पर खड़ा दिया गया।  मंगलवार को तड़के पांच बजे मानिकपुर जंक्शन में सिग्नल के पैनल में कमी हो जाने पर रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। तत्काल स्टेशन मास्टर ने कंट्रोलर समेत उच्च अधिकारियों को सूचना दी। रेल यातायात पांच घंटे बाद बहाल हो सका। इसके चलते सतना-मानिकपुर तथा नैनी-मानिकपुर के बीच कई नान स्टाप ट्रेनों को पास के स्टेशनों पर खड़ा कर दिया गया। इसमें काशी एक्सप्रेस, गोदान एक्स, नवतनवा एक्सप्रेस, फैजाबाद एक्सप्रेस, दानापुर सुपर फास्ट, पवन एक्सप्रेस आदि ट्रेनें दो से आठ घंटे देरी से आईं।
विज्ञापन


स्टेशन प्रबंधक केके यादव ने बताया कि पांच बजे सुबह सिग्नल में पैनल की खराबी होने से रेल यातायात यात प्रभावित रहा। इस दौरान सतना-नैनी से आए इंजीनियरों के सुधारने के बाद रेल यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed