फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shriya sharma will act in tamil movies.

साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में चलेगा श्रेया का जादू

Thu, 09 Oct 2014 10:10 PM IST
Updated Thu, 09 Oct 2014 10:10 PM IST
विज्ञापन
Shriya sharma will act in tamil movies.

रसना गर्ल के नाम से मशहूर कांगड़ा के नूरपुर की श्रेया शर्मा जल्द बड़े परदे पर लीड रोल में दिखेंगी। टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की से एक्टिंग कैरियर शुरू करने वाली 17 वर्षीय श्रेया तेलुगू फिल्म गायकडू (सिंगर) में बतौर लीड हीरोइन डेब्यू करेंगी। चार अक्तूबर को सिनेमा जगत के मशहूर संगीतकार एआर रहमान ने फिल्म का ऑडियो (म्यूजिक) लांच किया।

विज्ञापन


नवंबर के पहले हफ्ते में फिल्म रिलीज होगी। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर संगीतकार कोटी के बेटे रोशन सलोर ने संगीत दिया है। मशहूर टीवी कलाकार अली रजा भी बतौर हीरो डेब्यू करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


श्रेया तेलगू फिल्म रजा में सुपर स्टार चिरंजीवी के बेटे रामचरण और साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत के साथ रोबोट फिल्म में काम कर चुकी हैं। फिल्म और टीवी इंस्ट्रडी में बतौर बाल कलाकार कैरियर के 12 साल पूरे करने के बाद श्रेया का साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में जलवा दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल चुका है वेस्ट चाइल्ड एक्टर का खिताब

Shriya sharma will act in tamil movies.

हिंदी फिल्म चिलर पार्टी में बेहतरीन अभिनय के लिए नेशनल फिल्म अवार्ड जीतने वाली श्रेया अब तक कई टीवी सीरियलों, विज्ञापनों और फिल्मों में शाहरुख खान, अजय देवगन, सन्नी देयोल, अनुपम खेर और शेखर सुमन जैसी हस्तियों के साथ अभिनय कर चुकी हैं। श्रेया ने वर्ष 2004 में महज 7 साल की उम्र में स्टार परिवार अवार्ड में वेस्ट चाइल्ड एक्टर का खिताब जीता था।

कैरी ऑन शेखर में शेखर सुमन और क्या आप पांचवीं पास है टीवी शो में शाहरुख खान के साथ छोटे परदे पर अलग पहचान बनाई। यशराज फिल्म के बैनर तले बनी थोड़ा प्यार, थोड़ा मैजिक से बड़े परदे पर कदम रखा।

श्रेया के पिता विकास शर्मा ने बताया कि इस फिल्म में हीरो अली रजा एक सिंगर और श्रेया एक ऐसी लड़की के रोल में नजर आएंगी, जो उसकी बहुत बड़ी फैन होती है। उनकी मानें तो श्रेया को कुछेक बड़े प्रोडक्शन हाउस से फिल्मों के ऑफर आए हैं, लेकिन प्लस टू के एग्जाम के चलते कोई नया प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है।

इन टीवी सीरियल में कर चुकी हैं काम

Shriya sharma will act in tamil movies.

कन्हैया, झूठ बोले कौवा काटे, कसौटी जिंदगी की, कैरी ऑन शेखर, क्या आप पांचवी पास है, गलैक्सी ऑफ स्टार
फिल्म (हिंदी)
प्रेम का गेम, चिल्लर पार्टी, नॉक आउट, थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक, लागा चुनरी में दाग
तमिल फिल्म: रोबोट, जिलनू औरू कड्डल
तेलुगू: डोकडू, जय चिरंजीवा
कन्नड़: सौदर्या
विज्ञापन: डेल, सेलो पैन, कांप्लान, बेसोकेयर बॉडी लोशन, पियर सोप, रसना, एचडीएफसी बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, एशियन पेंट्स, व्हरलपूल इत्यादि।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed