फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Shri Ram Katha temple committee took back honor and returned one thousand rupees for did not give money in as promised in ballia UP

यूपी: वादे के मुताबिक भाजपा विधायक ने श्रीरामकथा में नहीं दी धनराशि, मंदिर समिति ने वापस लिया सम्मान और एक हजार रुपये लौटाए

Sat, 16 Oct 2021 10:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 16 Oct 2021 10:31 PM IST
सार

मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने भाजपा विधायक पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विधायक ने 11 हजार रुपये देने का वादा किया था, जबकि एक हजार रुपये दिए गए। विधायक ने कहा है कि उन्होंने 11 हजार रुपये देने की घोषणा नहीं की गई थी।

विज्ञापन
Shri Ram Katha temple committee took back honor and returned one thousand rupees for did not give money in as promised in ballia UP
भाजपा विधायक धनंजय कन्नौजिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के गांव में आयोजित श्रीरामकथा के दौरान भाजपा विधायक धनंजय कन्नौजिया के वादे के मुताबिक सहयोग राशि न देने पर आयोजक नाराज हो गए। विधायक द्वारा सम्मान के रूप में दिया गया स्मृति चिह्न भी वापस ले लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रामकथा के आयोजक और भाजपा के बूथ अध्यक्ष विनय गुप्ता ने विधायक पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। वहीं, विधायक ने 11 हजार रुपये देने की घोषणा करने से साफ इनकार किया है।

विज्ञापन


मामला यह है कि बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र के पूरा उर्फ फरहदा गांव में दुर्गा मंदिर पर हो रही राम कथा कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि विधायक धनंजय कन्नौजिया ने आयोजन समिति को 11 हजार रुपये देने की घोषणा की थी। विधायक ने सिर्फ एक हजार रुपये दिए तो नाराज आयोजकों ने विधायक को एक हजार रुपये लौटा दिए। साथ ही कार्यक्रम में दिया गया स्मृति चिह्न भी वापस ले लिया।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडियो किया वायरल
मंच से उनकी घोषित सहयोग राशि न देने पर दिए गए सहयोग राशि को वापस करने का एलान किया गया। इस पर उपस्थित लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो वायरल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाह मंडप, सोलर लाइट और हैंडपंप देने का किया वादा

भाजपा के बूथ अध्यक्ष और कार्यक्रम आयोजन समिति के अध्यक्ष विनय गुप्ता और मनोज सिंह ने कहा कि भाजपा विधायक धनंजय कन्नौजिया चुनाव जीतने के बाद मंदिर आकर विवाह मंडप, सोलर लाइट और हैंडपंप देने की बात कही थी, लेकिन आज तक उन्हें अपनी बात याद नहीं आई।

क्या बोले विधायक?

विधायक धनंजय कन्नौजिया ने बताया कि मंच से 11 हजार रुपये देने की कभी घोषणा नहीं की थी। लोग बेवजह अफवाह फैलाकर मेरी छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में सहयोग राशि देने की कभी घोषणा नहीं करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed